नोएडा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़: 12 चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
नोएडा, थाना फेज-2 की पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान दोआरोपियों को गिरफ्तार किया है।
नोएडा, थाना फेज-2 की पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान दोआरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिलें और
अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा बरामद किए गए हथियारों में एक .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक अवैध चाकू शामिल है।डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। थाना फेज-2 की पुलिस टीम ने सेक्टर-88 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा कट के पास से इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पकड़े गए इनदोनों आरोपियों की पहचान 29 वर्षीय कृष्ण उर्फ लेफ्टी और 28 वर्षीय मोहित के रूप में हुई है।पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, ये आरोपी दिल्ली-NCR क्षेत्र में सक्रिय थे। ये लोग दिल्ली-NCR की
कॉलोनियों, कंपनी एरिया, साप्ताहिक बाजारों और दुकानों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों कोनिशाना बनाते थे। जैसे ही इन्हें मौका मिलता था, ये आरोपी बाइक चोरी कर वहां से फरार होजाते थे। पुलिस का इस मामले में दावा है कि चोरी किए गए इन वाहनों का इस्तेमाल लूटसमेत अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में भी किया जाता था।
ये आरोपी अपने पास अवैध हथियार इसलिए रखते थे, ताकि किसी के विरोध करने या पकड़े जाने की स्थिति में लोगों को डराया-धमकाया जा सके। चोरी की गई मोटरसाइकिलों को बेचकरये दोनों आरोपी आर्थिक लाभ कमाते थे। इस तरह चोरी की गाड़ियों को बेचकर मिलने वालीरकम को ये दोनों आरोपी अपनी मौज-मस्ती में खर्च करते थे।गिरफ्तार आरोपी कृष्ण उर्फ लेफ्टी के खिलाफ चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेतविभिन्न धाराओं में कुल 10 मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। इनमें थानईकोटेक-3 और फेज-2 नोएडा के पुराने मामले शामिल हैं। इसके अलावा दिल्ली के गाजीपुर ईस्टऔर अमर कॉलोनी थानों में भी वर्ष 2026 के मामले दर्ज हैं।
वहीं, दूसरे आरोपी मोहित के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट समेत कुल सातमुकदमे दर्ज बताए गए हैं। उसके खिलाफ भी दिल्ली के गाजीपुर ईस्ट और अमर कॉलोनी थानेमें वर्ष 2026 के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे कीकार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस बरामद 11 मोटरसाइकिलों के संबंध में अन्य घटनाओं औरसंभावित आपराधिक वारदातों की भी जांच कर रही है।


UN News