हाई-ऑक्टेन सर्वाइवल थ्रिलर ड्रामा होगी ‘ऑपरेशन गंगा’
मुंबई, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक विष्णु मोहन ने बहुप्रतीक्षित फिल्म एल367 का फर्स्ट लुक जारी करते हुए इसके नाम का खुलासा किया।
मुंबई, फिल्म को अब ‘ऑपरेशन गंगा’ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक विष्णु मोहन ने बहुप्रतीक्षित फिल्म एल367 का फर्स्ट लुक जारी करते हुए इसके नाम का खुलासा किया। मलयालमसुपरस्टार मोहनलाल की इस फिल्म को अब ‘ऑपरेशन गंगा’ के नाम से जाना जाएगा।निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर फिल्म का आधिकारिक शीर्षक साझा किया है। फिल्म का नामभारत के उस बड़े बचाव अभियान से प्रेरित है, जिसे रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए चलाया गया था।‘ऑपरेशन गंगा’ एक हाई-ऑक्टेन सर्वाइवल थ्रिलर ड्रामा होगी। फिल्म में मोहनलाल के साथ बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल, अभिनेत्री भाग्यश्री बोरसे, पार्थिबन और आदिल हुसैन भीमहत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म की कहानी को लेकर निर्माताओं ने अभी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन इसके विषय और बड़े स्तर के एक्शन को देखते हुए इसेमोहनलाल के करियर की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल माना जा रहा है। फिल्म का निर्देशन विष्णु मोहन कर रहे हैं, जो राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं और भक्ति परआधारित चर्चित फिल्म ‘मेप्पाडियन’ के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं।‘ऑपरेशन गंगा’ की शूटिंग फिलहाल जॉर्जिया में चल रही है। फिल्म के निर्माण की जिम्मेदारी‘श्री गोकुलम मूवीज’ के बैनर तले की जा रही है। फिल्म के एक्शन दृश्यों को सी यंग ओहकोरियोग्राफ करेंगे। वह ‘धुरंधर’ और ‘किल’ जैसी फिल्मों में एक्शन पर काम कर चुके हैं। संगीतकी जिम्मेदारी शाश्वत सचदेव को दी गई है। ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद अब शाश्वत सचदेव इस बड़े स्तर की पैन-इंडिया परियोजना के लिए संगीत तैयार कर रहे हैं।
‘ऑपरेशन गंगा’ कीतकनीकी टीम में भी अनुभवी नाम शामिल हैं। फिल्म के सिनेमैटोग्राफर मिरोस्लाव कुबा ब्रोजेकहैं, जो ‘पुष्पा’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी चर्चित फिल्मों की सिनेमैटोग्राफी कर चुके हैं। फिल्म का निर्माण गोकुलम गोपालन कर रहे हैं।


UN News