लोधेश्वर धाम पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, किया अभिषेक और विकास कार्यों की समीक्षा

लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने को बाराबंकी स्थित लोधेश्वर महादेव धाम पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से दर्शन-पूजन एवं अभिषेक किया।

लोधेश्वर धाम पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, किया अभिषेक और विकास कार्यों की समीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  को बाराबंकी स्थित लोधेश्वर महादेव धाम पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से दर्शन-पूजन एवं अभिषेक किया

लखनऊ,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाराबंकी स्थित लोधेश्वर महादेव धाम पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से दर्शन-पूजन एवं अभिषेककिया। उन्होंने महादेव की आरती उतारकर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामनाकी। इस दौरान मंदिर परिसर में डमरू वादन के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।मुख्यमंत्री ने स्थानीय कलाकारों का उत्साहवर्धन भी किया।दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने लोधेश्वर धाम में निर्माणाधीन कॉरिडोर का निरीक्षण किया।उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने पर जोर दिया।इसके बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर के पीछे आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया। बच्चों को खिलौने और चॉकलेट देकर उनका उत्साह बढ़ाया।


मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया तथा बच्चों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों की जानकारी ली।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरित की तथा बाराबंकी जनपदके विकास कार्यों पर आधारित एक लघु चलचित्र भी देखा।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता औरस्वीकृति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत शिवशंकर वर्मा औरछाया देवी को कृषि यंत्रों की चाबी, प्रमाण पत्र तथा 4-4 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई।

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत मोहसिन मतीन को 10 लाख रुपये तथा मुकेश कुमार को 3.10 लाख रुपये की सहायता दी गई। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत शांति देवी को सिलाई उपकरण किट प्रदान की गई।