विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर सेक्टर ऑफिसर एवं सेक्टर पुलिस ऑफिसर का प्रशिक्षण सम्पन्न

गौतमबुद्धनगर के निर्देशों के क्रम विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा स्थित ऑडिटोरियम में सेक्टर ऑफिसर एवं सेक्टर पुलिस ऑफिसर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर सेक्टर ऑफिसर एवं सेक्टर पुलिस ऑफिसर का प्रशिक्षण सम्पन्न

जिला निर्वाचन अधिकारी गौतमबुद्धनगर के निर्देशों के क्रम विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा स्थित ऑडिटोरियम में सेक्टर ऑफिसर एवं सेक्टर पुलिस ऑफिसर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।   

अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में नोएडा-61, दादरी-62 एवं जेवर-63 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामित अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।प्रशिक्षण में अधिकारियों को वल्नरेबिलिटी मैपिंग, क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन की पहचान एवं मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। साथ ही मतदान केंद्रों पर पेयजल, विद्युत, शौचालय एवं रैंप सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में जानकारी दी गई।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपने आवंटित क्षेत्रों में निर्वाचन संबंधी तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराएं। नियमित क्षेत्र भ्रमण एवं प्रभावी कार्ययोजना से निर्वाचन प्रक्रिया सुव्यवस्थित बनेगी तथा प्रत्येक मतदाता के लिए सुरक्षित एवं सुगम मतदान की व्यवस्था सुनिश्चित होगी।

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर/सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी दादरी अरुण कुमार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे