दिल्ली पुलिस की वर्दी में घूमने वाला फर्जी दरोगा गिरफ्तार
नोएडा, सेक्टर-113 थाने की पुलिस ने दिल्ली पुलिस की वर्दी पहनकर घूमने वाले फर्जी दरोगा को रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया।
नोएडा, सेक्टर-113 थाने की पुलिस ने दिल्ली पुलिस की वर्दी पहनकर घूमने वाले फर्जी दरोगा को रविवार शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने दिल्ली पुलिस में भर्ती होने का प्रयासकिया, लेकिन परीक्षा पास नहीं कर सका। सपना पूरा करने के लिए फर्जी दरोगा बनकर रिश्तेदारों औरआम लोगों पर रौब दिखाने लगा। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। एडीसीपी
मनीषा सिंह ने बताया कि रविवार शाम सेक्टर-113 थाने में तैनात उपनिरीक्षक सोनू सादा कपड़ों में क्षेत्रमें घूम रहे थे, तभी उन्हें थाने से करीब 500 मीटर दूर चौराहे के निकट एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में सड़क किनारे खड़ा दिखाई दिया।
उसके पास आई-20 कार थी। उपनिरीक्षक सोनू ने देखा कि वर्दी में कंधे पर दो स्टार लगे हैं और लाल रंग के जूते पहन रखे हैं। जिनका चलन पुलिस में नहीं है। उन्हें संदेह हुआ तो उससे पूछताछ शुरू करदी। वर्दी पहने व्यक्ति ने अपनी पहचान जिला मथुरा के कांतापुरी महोली रोड निवासी 34 वर्षीय राहुल सिंह के रूप में बताई। उसने शुरुआत में वर्दी का रौब दिखाना शुरू किया उपनिरीक्षक सोनू ने थाने सेअन्य पुलिसकर्मियों को मौके पर बुला लिया। पुलिसकर्मियों को देखकर राहुल घबरा गया और सच बतानेलगा। उसने बताया कि वह दिल्ली पुलिस में भर्ती होना चाहता था, लेकिन परीक्षा पास नहीं कर पाया।सपना पूरा करने के लिए करीब 15 दिन पहले वह दिल्ली आया और वर्दी सिलवाई। पुलिस का फर्जीपहचान पत्र भी बनवाया। उसने बताया कि वह पुलिस की वर्दी और कार्ड दिखाकर दुकानदारों को भोजनके रुपये नहीं देता।
उसके पास से एक जोड़ी दिल्ली पुलिस दरोगा की वर्दी, दो सफेद धातु के डीपी बेच,चार स्टार सफेद धातु, एक नेम प्लेट, एक लाल बैल्ट मय दिल्ली पुलिस का चपराश, एक जोड़ी मौजाखाकी, एक जोड़ी जूता लाल रंग, एक पी कैप दिल्ली पुलिस की बरामद हुई। इसके अलावा दिल्ली पुलिसके सात कार्ड, एक कैंटीन स्मार्ट कार्ड, सात डेबिट/क्रेडिट कार्ड, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एकड्राइविंग लाइसेंस, एक आईफोन, एक मेट्रो कार्ड और कार बरामद की।


UN News