अलीपुर में देर रात दो गोदामों में लगी आग, घंटों चला दमकल का अभियान

बाहरी उत्तरी जिले के अलीपुर इलाके में गुरुवार देर रात दो गोदामों में आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई।

अलीपुर में देर रात दो गोदामों में लगी आग, घंटों चला दमकल का अभियान

अलीपुर इलाके में गुरुवार देर रात दो गोदामों में आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई

अलीपुर:बाहरी उत्तरी जिले के अलीपुर इलाके में गुरुवार देर रात दो गोदामों में आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दोनों गोदामइसकी चपेट में आ गए। गोदामों में रखा भारी मात्रा में फॉयल पेपर और कार्डबोर्ड रोल जलकर राख होगया। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कतके बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने कीसूचना नहीं है।

दिल्ली दमकल विभाग के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र अटवाल ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार रात करीब एक बजे अलीपुर स्थित वाली गली के गली नंबर-10 में एक गोदाम में आग लगने की सूचनाकंट्रोल रूम को मिली। सूचना मिलते ही छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने तक आग टिन शेड के नीचे रखे ज्वलनशील सामान में तेजी से फैलचुकी थी। हालात की गंभीरता को देखते हुए रात 1:20 बजे सात और गाड़ियों को रवाना किया गया।आग की भयावहता को देखते हुए रात 2:05 बजे इसे 'मेक-6' कॉल घोषित कर दिया गया।दमकल अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में आग करीब 150 वर्ग गज क्षेत्र में बने टिन शेड केनीचे रखे फॉयल पेपर रोल्स में लगी थी, लेकिन कुछ ही देर में यह पास के दूसरे गोदाम तक फैल गई।


रात करीब 2:28 बजे मंडल अधिकारी राजेश कुमार ने मुख्यालय को सूचना दी कि आग दो अलग-अलगगोदामों में फैल चुकी है और अतिरिक्त अधिकारी की जरूरत है। इसके बाद एडीओ ए.के. शर्मा को भीमौके पर भेजा गया।दर्जनों दमकल कर्मियों ने लगातार कई घंटे तक आग बुझाने का अभियान चलाया। आखिरकार सुबहकरीब तीन बजे आग पर पूरी तरह काबू पाने का संदेश मुख्यालय को भेजा गया। इसके बाद सुबह 3:15बजे अंतिम 'स्टॉप फायर' संदेश जारी किया गया।आग बुझने के बाद भी दमकल कर्मियों ने लंबे समय तक कूलिंग ऑपरेशन जारी रखा, ताकि टिन शेडके नीचे दबे फॉयल पेपर और कार्डबोर्ड रोल्स में दोबारा आग न भड़क सके। घटना में दोनों गोदामों मेंरखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सकाहै। दमकल विभाग और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट सहित अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है।