अहमदगढ़ पुलिस ने दो बाइक चोर दबोचे, 6 चोरी की बाइक और दो तमंचे बरामद।
अहमदगढ़/बुलंदशहर/ अहमदगढ़ थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सोमवार को घेराबंदी कर दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है।
अहमदगढ़/बुलंदशहर/ अहमदगढ़ थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सोमवार को घेराबंदी कर दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश पुत्र प्रमोद कुमार निवासी ककरिया खेड़ा, थाना अहमदगढ़ और सुभाष पुत्र मंगेश निवासी दौलतपुर कला, थाना नरसेना के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह मोटरसाइकिल, दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद करने का दावा किया है। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अन्य जनपदों से मोटरसाइकिल चोरी कर लाने की जानकारी सामने आने की बात पुलिस ने कही है।अहमदगढ़ थानाध्यक्ष वरुण कुमार शर्मा के अनुसार, दोनों आरोपी बाइक चोरी की घटनाओं में संलिप्त बताए गए हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आकाश का दो दिन पहले सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ वीडियो वायरल हुआ था।
पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान वह बाइक चोरी के मामले में भी संलिप्त पाया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।


UN News