आगामी रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में
आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के हेतु आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण गुणवत्ता युक्त दूध एवं दूध उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अभियान चलाकर नमूने जांच हेतु संग्रहित कर रहे हैं।

इसी श्रृंखला में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आम जनमानस को शुद्ध व गुणवत्ता युक्त दूध एवं दूध उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने हेतु 21 व 22 अगस्त 2026 रात्रि में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, अमर बहादुर सरोज की टीम द्वारा दिल्ली सहित एनसीआर के जिलों में पनीर सप्लाई करने वाले महगोरा अलीगढ़ स्थित सुरेंद्र की डेयरी के लगभग 350 किग्रा पनीर को वाहन संख्या यूपी 85 जी टी 2219 से सप्लाई के लिए ले जा रहे को लखनावली ग्रेटर नोएडा पर पकड़ा गया । प्रथम दृष्टया उक्त पनीर मिलावटी/मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त प्रतीत होने के कारण विस्तृत जांच प्रयोगशाला से कराए जाने हेतु नमूना लेकर अवशेष लगभग 350 किग्रा पनीर लखनावली ग्रेटर नोएडा स्थित सिद्ध बाबा डेयरी पर विनष्टीकरण हेतु जब्त कर सुरक्षित अवस्था में रखवाया गया, जिसे 22 अगस्त की प्रातः ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सहयोग से नष्ट कराया गया।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार जांच अभियान संचालित करते हुए नमूने संग्रहित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनपद वासियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके।

UN News