एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की सजगता से मुंबई हवाई अड्डे पर टला बड़ा हादसा

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने शनिवार को कहा कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की सजगता के कारण सात जुलाई की रात एक बड़ा हादसा टल गया।

एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की सजगता से मुंबई हवाई अड्डे पर टला बड़ा हादसा

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने शनिवार को कहा कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की सजगताके कारण सात जुलाई की रात एक बड़ा हादसा टल गया। एएआई ने बताया कि उस दिन एयर इंडियाएक्सप्रेस की उड़ान संख्या एक्सबी-1547 बागडोगरा से मुंबई आई थी। विमान ने रात 9.47 बजे रनवे 27पर लैंड किया। उसे रैपिड एग्जिट टैक्सीवे एन7 से होकर रनवे खाली करके टैक्सीवे डब्ल्यू6 से आगे बढ़नेके लिए कहा गया था। एयर इंडिया की दिल्ली जा रही उड़ान एआईसी 816 को 9.48 बजे रनवे 27 सेउड़ान भरने की अनुमति दी गई।

 इससे पहले, एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान रनवे से हटकर एन7टैक्सीवे में प्रवेश कर चुका था। एएआई ने बताया कि बारिश के कारण उस समय हवाई अड्डे पर दृश्यता कम थी। ऐसे में टावर मेंमौजूद सर्फेस मूवमेंट कंट्रोलर ने एडवांस्ड सर्फेस मूवमेंट गाइडेंस एंड कंट्रोल सिस्टम पर देखा किएएक्सबी-1547 किसी कारण से टेक्सीवे एन7 से जंक्शन पर रुक गया था। पायलट से आगे बढ़ने के
लिए कहने के लिए बार-बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।इसके बाद मूवमेंट कंट्रोलर ने टावर कंट्रोलर को पूरी बात बताई।टावर कंट्रोलर ने एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट से संपर्क किया जिसने कहा कि वह अब भी एन7
टैक्सीवे पर है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टावर कंट्रोलर ने एयर इंडिया के पायलट से उड़ानभरने की प्रक्रिया बीच में हो छोड़ देने के लिए कहा। उस समय एयर इंडिया के विमान ने रनवे परदौड़ना शुरू कर दिया था। हालांकि समय रहते उड़ान रोक देने के हादसा टल गया। एएआई ने मीडिया मेंआई उन खबरों पर नाराजगी जाहिर की है जिनमें घटना में टावर कंट्रोलर की गलती बताई गई थी।प्राधिकरण के बयान में कहा गया है, “तथ्य इसके बिल्कुल उलट है। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की सतर्कताऔर समय पर उचित निर्णय लेने से सुरक्षा सीमा के उल्लंघन से बचा जा सका।”