कानपुर:दीपावली से पहले शहर की सड़कें दुरुस्त होंगी, 20-25 दिन में काम हो पूरा : जिलाधिकारी

दीपावली से पहले शहर की सड़कों और सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से काम पूरा करें।

कानपुर:दीपावली से पहले शहर की सड़कें दुरुस्त होंगी, 20-25 दिन में काम हो पूरा : जिलाधिकारी

कानपुर दीपावली से पहले शहर की सड़कों और सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से काम पूरा करें। अगले 20 से 25 दिनों में सड़क सुधारका काम पूरा कराने के निर्देश जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने मंगलवार देर रात निरीक्षण के दौरान दिए।जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय और मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जैनने प्रशासन, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ शहर में रात्रिकालीन निरीक्षणकिया। इस दौरान प्रमुख मार्गों, क्षतिग्रस्त सड़कों, मरम्मत कार्यों और सफाई व्यवस्था का मौके परजायजा लिया गया। नगर आयुक्त ने नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और सड़क सुधार कार्यों की स्थिति की भी समीक्षा की।

लोक निर्माण विभाग ने करीब 73 सड़कों को मरम्मत और सुधार के लिए चिह्नित किया है। वहीं नगर निगम करीब 500 सड़कों पर रिपेयर और आवश्यक लेयरिंग का काम करा रहा है। जिलाधिकारी ने दोनोंविभागों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र स्पष्ट रखते हुए बिना किसी समन्वय की कमी के काम पूरा कराने केनिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि काम की गुणवत्ता और तय समयसीमा से किसी तरह का समझौता नहींकिया जाएगा।लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगले तीन दिनों में हॉट मिक्स प्लांट का संचालनशुरू होने की संभावना है। इसके बाद चिह्नित सड़कों पर सुदृढ़ीकरण का काम कराया जाएगा।निरीक्षण के दौरान जोन-5 के फजलगंज स्थित गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट (जीवीपी) का भी जायजा लियागया। यहां अनधिकृत रूप से कूड़ा एकत्र किए जाने की स्थिति मिलने पर जिलाधिकारी ने अधिकारियोंऔर सफाई कर्मियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

अराजकता की स्थिति में तत्काल 112 पर सूचना देकर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराने को कहा। जोन में स्थापित 39 जीवीपी को चरणबद्ध तरीके से विस्थापित या मर्ज करने और कूड़े को सीधेट्रांसफर स्टेशन व पोर्टेबल कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। मुख्य मार्गों पर खुले में कूड़ा मिलने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय करने को भी कहा गया।जिलाधिकारी ने कहा कि दशहरा और दीपावली तक शहर की सफाई व्यवस्था व सड़कों को बेहतर बनानेके लिए रात्रिकालीन निरीक्षण और स्थलीय सत्यापन जारी रहेगा।

निर्धारित समय में काम पूरा नहीं होने पर संबंधित विभाग और अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।