कूड़े की गाड़ी से मिला नवजात का शव
शालीमार बाग इलाके में एक कूड़े की गाड़ी से नवजात का शव मिला है। बच्चा एक से दो दिन का है।
कूड़े की गाड़ी से नवजात का मिला शव
नई दिल्ली, शालीमार बाग इलाके में एक कूड़े की गाड़ी से नवजात का शव मिलाहै। बच्चा एक से दो दिन का है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिएभेज दिया है। वहीं, पुलिस मामला दर्ज कर बच्चे के परिजन की पहचान करने में जुटी है।पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार की है। एमसीडी कर्मचारी सुनील दत्त केला गोदाम के पास स्थितकूड़ाघर के पास गाड़ी से कूड़ा निकाल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कूड़ेदान में नवजात का शव देखा।उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। छानबीन के दौरान पता चला कि कूड़ा को गाड़ी में शालीमार बागचौक के आसपास के इलाके से इकट्ठा किया गया था।
आशंका है कि किसी ने नवजात के शव को घरेलूकचरे के साथ फेंका है।उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही नवजात कीमौत के कारणों का पता चल पाएगा। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए पुलिस कूड़ाफेंकने वालों की पहचान की जा रही है। साथ ही लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कररही है कि इस इलाके में कोई महिला गर्भवती थी या नहीं।


UN News