गाजियाबाद में साहित्यकार के घर करोड़ों की चोरी, एक सप्ताह बाद भी पुलिस खाली हाथ

गाजियाबाद के लोनी में अंकुर विहार थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले साहित्यकार के घर हुई करोड़ों की चोरी की वारदात से पुलिस पर्दाफाश नहीं कर सकी है।

गाजियाबाद में साहित्यकार के घर करोड़ों की चोरी, एक सप्ताह बाद भी पुलिस खाली हाथ

गाजियाबाद के लोनी में अंकुर विहार थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले साहित्यकार के घर हुई करोड़ों की चोरी की वारदात से पुलिस पर्दाफाश नहीं कर सकी है। हालांकि, पुलिसलगातार दावा कर रही है कि चोरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन एक सप्ताह बाद भीपुलिस के हाथ खाली हैं।डीएलएफ अंकुर विहार कालोनी निवासी भूमिका द्विवेदी अश्क ने बताया कि 23 जुलाई को उनके पतिसाहित्यकार नीलाभ अश्क की 10वीं पुण्यतिथि थी। इसके लिए वह फ्लैट पर ताला लगाकर प्रयागराजगईं थीं। जब वह घर पहुंचीं तो फ्लैट का गेट अंदर से बंद था। किसी के होने की आशंका के चलते उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी।

टोटियां तक उखाड़ कर ले गए पुलिस ने बालकनी से अंदर जाकर गेट खोला था। अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। चोर जंगला की ग्रिलकाट कर घर से नकदी, सोने-चांदी के गहने, बहुमूल्य रत्न, पूजा घर में रखा भगवान का सिंहासन, छोटी-बड़ी दुर्लभ मूर्तियां और अन्य कीमती सामान, यहां तक कि नल और शावर की टोटियां तक उखाड़ करले गए थे। उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी।आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी।तब रिपोर्ट दर्ज हो सकी थी।

एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि घटनास्थल से डंप डाटा उठाया गया है। संदिग्ध नंबरोंको ट्रेस किया जा रहा है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर वारदात से पर्दाफाश किया जाएगा।