गौतम बुद्ध नगर में 9वां राष्ट्रीय पोषण माह शुरू, 'हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी' थीम पर जागरूक हो रहे लोग
गौतम बुद्ध नगर के बाल विकास परियोजना बिसरख अंतर्गत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र मुबारकपुर में 9वां राष्ट्रीय पोषण माह धूमधाम से मनाया जा रहा है।
गौतम बुद्ध नगर के बाल विकास परियोजना बिसरख अंतर्गत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र मुबारकपुर में 9वां राष्ट्रीय पोषण माह धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी के कुशल नेतृत्व में 09 सितंबर से 08 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को पोषण, देखभाल और बाल विकास के लिए सामुदायिक भागीदारी का केंद्र बनाना है। इस वर्ष अभियान की मुख्य अवधारणा "हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी" तय की गई है।
*आहार विविधता और प्रोटीन पर विशेष जोर*
पोषण माह के प्रथम सप्ताह (09 से 15 सितंबर) के दौरान "आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन" विषय पर आधारित विभिन्न गतिविधियां संचालित की गईं। कार्यक्रम में मिलेट्स, दालों और हरी सब्जियों से बने पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही पोषण मेला, बच्चों का वृद्धि मापन और पोषण वाटिका की उपज के इस्तेमाल पर बल दिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा अभिभावकों को बच्चों के संतुलित और पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक किया गया।
*प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का व्यापक प्रचार*
अभियान के तहत आंगनवाड़ी प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित कर केंद्रों के बेहतर संचालन और श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के तहत पात्र गर्भवती व धात्री महिलाओं के शत-प्रतिशत पंजीकरण, डीबीटी प्रक्रिया और किश्तों की जानकारी देने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। सूचना विभाग गौतम बुद्ध नगर के अनुसार यह अभियान पूरे माह जारी रहेगा।
*मुबारकपुर आंगनबाड़ी केंद्र पर 9वां राष्ट्रीय पोषण माह आयोजित, महिलाओं और बच्चों को दी गई संतुलित आहार की जानकारी*
गौतम बुद्ध नगर (यूएन न्यूज़):* जिला कार्यक्रम अधिकारी के नेतृत्व में बिसरख क्षेत्र के मुबारकपुर आंगनबाड़ी केंद्र पर 09 सितंबर से 08 अक्टूबर 2026 तक 9वां राष्ट्रीय पोषण माह आयोजित किया जा रहा है। "हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी" थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को पोषण और बाल विकास से जोड़ना है।अभियान के पहले सप्ताह (09 से 15 सितंबर) में "आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन" थीम पर पोषण मेला, बच्चों का वजन/लंबाई मापन और मिलेट्स व हरी सब्जियों से बने व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। आंगनबाड़ी प्रबंधन समिति ने केंद्रों की स्वच्छता के लिए श्रमदान भी किया।
इसके अलावा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती और धात्री महिलाओं को पंजीकरण, डीबीटी और किश्तों की जानकारी दी गई। सूचना विभाग के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और बेहतर पोषण के गुण सिखाए।


UN News