AIIMS नागपुर में चमका GIMS ग्रेटर नोएडा, राष्ट्रीय रोगी सुरक्षा सम्मेलन में मेडिकल इनोवेशन सेंटर की पहल की सराहना

ग्रेटर नोएडा*राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS), ग्रेटर नोएडा ने एम्स (AIIMS) नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय रोगी सुरक्षा सम्मेलन 2026 में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी चिकित्सा तकनीकों और नवाचारों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया।

AIIMS नागपुर में चमका GIMS ग्रेटर नोएडा, राष्ट्रीय रोगी सुरक्षा सम्मेलन में मेडिकल इनोवेशन सेंटर की पहल की सराहना

ग्रेटर नोएडा*

राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS), ग्रेटर नोएडा ने एम्स (AIIMS) नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय रोगी सुरक्षा सम्मेलन 2026 में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी चिकित्सा तकनीकों और नवाचारों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया। सम्मेलन में देशभर के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञों ने भाग लिया, जहां "सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रौद्योगिकी एवं नवाचार" विषय पर विशेष सत्र का आयोजन हुआ।

सत्र में GIMS ग्रेटर नोएडा के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश गुप्ता को विषय विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्होंने सरकारी अस्पतालों में भारी रोगी भार के बीच रोगी सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए किफायती व व्यावहारिक तकनीक अपनाने पर बल दिया। इसके बाद सेंटर फॉर मेडिकल इनोवेशन (CMI), GIMS के सीईओ डॉ. राहुल सिंह ने संस्थान के मेडिकल इनोवेशन सेंटर का केस प्रेजेंटेशन दिया और वहां विकसित हो रही तकनीकों का प्रदर्शन किया।

*क्लिनिकल आवश्यकता से रोगी लाभ तक का सफर*

GIMS का यह इनोवेशन मॉडल "क्लिनिकल आवश्यकता से नवाचार और नवाचार से रोगी लाभ" की अवधारणा पर कार्य करता है। इसके तहत डॉक्टरों, इंजीनियरों, शोधकर्ताओं और स्टार्टअप्स को एक मंच पर लाकर वास्तविक चिकित्सा समस्याओं के समाधान तैयार किए जा रहे हैं।

सम्मेलन में उपस्थित देशभर के चिकित्सा विशेषज्ञों ने GIMS के इस मॉडल की सराहना की, जो प्रयोगशाला के बजाय सीधे अस्पतालों की वास्तविक जरूरतों के आधार पर स्वदेशी तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) को बढ़ावा दे रहा है। संस्थान की इस उपलब्धि ने उत्तर प्रदेश को हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी और मेडिकल इनोवेशन के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाई है।

*AIIMS नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में GIMS ग्रेटर नोएडा का दबदबा, मेडिकल इनोवेशन मॉडल को मिली राष्ट्रीय पहचान*

*ग्रेटर नोएडा (यूएन न्यूज़):* एम्स नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय रोगी सुरक्षा सम्मेलन 2026 में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS), ग्रेटर नोएडा ने प्रौद्योगिकी आधारित स्वास्थ्य सेवाओं का प्रदर्शन कर प्रदेश का मान बढ़ाया। सम्मेलन के दौरान आयोजित विशेष सत्र में GIMS के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश गुप्ता ने बड़े अस्पतालों में रोगी सुरक्षा की चुनौतियों और किफायती तकनीकी समाधानों पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया।

समारोह में GIMS के सेंटर फॉर मेडिकल इनोवेशन (CMI) के सीईओ डॉ. राहुल सिंह ने संस्थान की केस स्टडी और स्वास्थ्य तकनीकों का लाइव प्रदर्शन किया। GIMS का मेडिकल इनोवेशन सेंटर डॉक्टरों, इंजीनियरों और स्टार्टअप्स को एक साथ जोड़कर AI, मेडिकल डिवाइस और डिजिटल हेल्थ के क्षेत्र में स्वदेशी समाधान विकसित कर रहा है।

देशभर से आए विशेषज्ञों ने क्लिनिकल इनोवेशन को सीधे रोगी सुरक्षा से जोड़ने की GIMS की इस पहल को बेहद महत्वपूर्ण बताया। संस्थान की इस राष्ट्रीय प्रस्तुति ने साबित किया है कि एक सरकारी अस्पताल केवल इलाज का केंद्र न होकर चिकित्सा नवाचार का भी प्रमुख हब बन सकता है।