दिल्ली-मुंबई जाने के लिए ढीली करनी पड़ेगी जेब, फ्लाइट का किराया 20 हजार, यात्रियों पर पड़ रही एटीएफ की महंगाई की मार
विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर अबहवाई यात्रियों की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है। एयरलाइंस कंपनियों ने प्रमुख रूटों पर टिकटों केकिराए में उल्लेखनीय वृद्धि कर दी है।
विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर अबहवाई यात्रियों की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है
दिल्ली-मुंबई विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर अब हवाई यात्रियों की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है। एयरलाइंस कंपनियों ने प्रमुख रूटों पर टिकटों केकिराए में उल्लेखनीय वृद्धि कर दी है। इसका सबसे अधिक प्रभाव दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे व्यस्तमार्गों पर देखा जा रहा है।वाराणसी से दिल्ली के लिए सामान्य दिनों में जहां हवाई किराया चार से छह हजार रुपये के बीच रहताथा, वहीं अब कई उड़ानों में यह बढ़कर 11 से 22 हजार रुपये तक पहुंच गया है। इसी तरह दिल्ली सेमुंबई जाने के लिए पहले करीब ढाई से तीन हजार रुपये में मिलने वाला टिकट अब कई उड़ानों में 9 से20 हजार रुपये तक पहुंच गया है।
बेंगलुरु मार्ग पर भी किराए में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है और कईउड़ानों के टिकट 10 से 25 हजार रुपये तक बिक रहे हैं।विशेषज्ञों के अनुसार एटीएफ की कीमतों में वृद्धि के साथ-साथ विमानों की सीमित उपलब्धता औरयात्रियों की बढ़ती मांग भी किराए में उछाल की प्रमुख वजह है। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्रीअंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से इन दिनों प्रतिदिन बड़ी संख्या में उड़ानों का संचालन हो रहा है, लेकिन बढ़तीमांग के कारण कई फ्लाइटें लगभग फुल चल रही हैं।एयरलाइंस कंपनियों का कहना है कि विमान ईंधन की लागत बढ़ने से परिचालन खर्च में इजाफा हुआ है,जिसका असर टिकट दरों पर पड़ा है।
हालांकि, यदि आने वाले समय में ईंधन की कीमतों में कमी आतीहै तो हवाई किरायों में भी राहत मिलने की संभावना है।


UN News