मन की बात में प्रधानमंत्री ने पेट्रोल-डीजल की बचत का किया आह्वान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को 135वें प्रसारित मन की बात कार्यक्रम को गाजियाबाद महानगर के सभी बूथों पर सुना गया।
प्रधानमंत्री ने पेट्रोल-डीजल की बचत का किया आह्वान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को 135वें प्रसारित मन की बातकार्यक्रम को गाजियाबाद महानगर के सभी बूथों पर सुना गया। प्रधानमंत्री ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता,पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सुरक्षा, प्राकृतिक खेती, योग तथा वैश्विक परिस्थिति समेत कई महत्वपूर्णविषयों पर विचार साझा किए। उन्होंने एक बार फिर विदेश यात्राओं न करने और पेट्रोल डीजल की बचतकरने का आह्वान किया। गाजियाबाद महानगर के 2,244 बूथों व 362 सेक्टरों में सभी मंडलाध्यक्षों केनेतृत्व में कार्यकर्ता व नागरिकों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा किवर्तमान वैश्विक परिस्थितियों, विशेषकर पश्चिम एशिया की स्थिति के मद्देनज़र नागरिकों से अनावश्यकविदेश यात्राओं से बचने होगा।
साथ ही पेट्रोल-डीजल की बचत करने तथा विवेकपूर्ण आर्थिकव्यवहारअपनाने का आग्रह किया। उन्होंने हाल ही में नौसेना में शामिल किए गए तीन स्वदेशी युद्धपोतों काउल्लेख करते हुए रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता पर बल दिया। प्रधानमंत्री ने कैच द रेनअभियान के तहत वर्षा जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया। मेघालय के लिविंग रूटब्रिज; तथा प्लास्टिक कचरा प्रबंधन से जुड़े प्रयासों की सराहना की। पर्यावरण संरक्षण के लिएत्योहारों में मिट्टी से बनी इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं के उपयोग को प्रोत्साहित करने पर बल दिया।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जैसी सामाजिक सुरक्षायोजनाओं के महत्व के बारे में बताया।प्रधानमंत्री ने हाल ही में संपन्न अंतरराष्ट्रीय योग दिवस काउल्लेख करते हुए योग के वैश्विक प्रभाव और भारत की सांस्कृतिक विरासत की सराहना की। किसानों सेरासायनिक उर्वरकों के उपयोग में कमी लाकर प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वान किया। सभी बूथोंपर कार्यक्रम भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में आयोजित किए गए।
मौके पर महानगसंयोजक आशीष चौधरी समेत विभिन्न बूथों पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवंस्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


UN News