नानी और राघव जुयाल की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, वर्किंग डेज में भी वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
हैदराबाद, साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता नानी और बेहतरीन डांसर व अभिनेता राघव जुयाल की जोड़ी इन दिनों बड़े पर्दे पर धूम मचा रही है।
हैदराबाद, साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता नानी और बेहतरीन डांसर व अभिनेता राघव जुयाल की जोड़ी इन दिनों बड़े पर्दे पर धूम मचा रही है।डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला केनिर्देशन में बनी डार्क एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘द पैराडाइज’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता होनेवाला है। हालांकि वर्किंग डेज(साप्ताहिक कार्यदिवसों) के दौरान फिल्म की कमाई की रफ्तार में कुछहल्की गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने टिकट खिड़की पर अपनी मजबूतपकड़ बनाए रखी है। रिलीज के छठे दिन भारतीय बाजार में लगभग 4.40 करोड़ रुपये की कमाई केसाथ ही फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 101.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।विदेशी बाजारों में भी छाई फिल्म, ओवरसीज फैंस के बीच नानी की लोकप्रियता और राघव जुयाल केविलेन अवतार की हो रही है जमकर तारीफ घरेलू स्तर पर 100 करोड़ के क्लब में शानदार एंट्री करने के साथ ही ‘द पैराडाइज’ ने अंतरराष्ट्रीय और वैश्विक (वर्ल्डवाइड) स्तर पर भी एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
शुरुआती छह दिनों के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस फिल्म ने दुनियाभर में कुल मिलाकर 151 करोड़ रुपये से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। ओवरसीज मार्केट में अभिनेता नानी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग औरफिल्म में राघव जुयाल के खतरनाक नेगेटिव (खलनायक) किरदार की चहुंओर सराहना हो रही है, जिसकेचलते विदेशी दर्शक भी इस रोमांचक ड्रामा को देखने के लिए बड़ी संख्या में सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं।वीकेंड के बाद वर्किंग डेज में भी सिनेमाघरों में दिख रही है ठीकठाक ऑक्यूपेंसी, मेकर्स और फैंस मेंजश्न का माहौलबॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म के छठे दिन देश भर में लगभग 5,772 शोज चलाए गए,जिनकी कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी लगभग 19 प्रतिशत के आसपास दर्ज की गई। सुबह से लेकर रात केशोज तक दर्शकों की मौजूदगी स्थिर बनी हुई है, जो यह साबित करती है कि थ्रिलर फिल्मों के शौकीनोंके बीच इस प्रोजेक्ट का क्रेज कम नहीं हुआ है।
मात्र कुछ ही दिनों में 150 करोड़ रुपये के ग्लोबल क्लबमें शामिल होकर इस फिल्म ने यह साबित कर दिया है कि बेहतरीन कहानी और दमदार अभिनय केदम पर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस तय कर सकती हैं।


UN News