निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर जीएसटी ने पकड़ा 5 करोड़ का तांबा
दिल्ली सरकार के वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने रेलवे अधिकारियों के साथ मिलकर हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में तांबा पकड़ा है।
दिल्ली सरकार के वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने रेलवे अधिकारियों के साथ मिलकर हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में तांबापकड़ा है। यह खेप आंध्र प्रदेश के रेणिगुंटा से रवाना हुई गाड़ी के जरिए हजरत निजामुद्दीनरेलवे स्टेशन पहुंची थी। जांच के दौरान अधिकारियों ने करीब 25 टन कॉपर स्क्रैप जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये है। इसके अलावा करीब 25 टन मिश्रित स्क्रैप,कपड़े और अन्य सामान भी मिला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है। इस प्रकार पकड़े गए माल का कुल अनुमानित मूल्य करीब 5 करोड़ रुपये है।
जीएसटी विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे नेटवर्क के जरिए अनिवार्य दस्तावेजों, जैसे इनवॉइस और ई-वे बिल के बिना माल का परिवहन किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार परविभाग ने रेलवे अधिकारियों के साथ मिलकर यह कार्रवाई की। पकड़े गए माल के आवश्यक इनवॉइस और ई-वे बिल उपलब्ध नहीं थे। विभाग द्वारा अब माल और उससे संबंधित दस्तावेजों का विस्तृत सत्यापन किया जा रहा है। इसके अलावा जीएसटी कानून के तहत मालके परिवहन से संबंधित वैधानिक अनुपालन की भी जांच की जा रही है। विभाग के अनुसार, यहकार्रवाई सड़क मार्ग के अलावा रेलवे नेटवर्क के जरिए होने वाले माल के परिवहन पर निगरानीबढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय और रेलवे मार्गों की निगरानी बढ़ाकर बिना हिसाब-किताब केमाल, अनियमित दस्तावेजों और संभावित कर चोरी के मामलों का पता लगाने के प्रयास तेजकिए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, सरकार का लक्ष्य केवल कार्रवाई करना नहीं,बल्कि ऐसी प्रभावी व्यवस्था तैयार करना है जिसमें कारोबार पारदर्शी तरीके से हो और प्रत्येकदेय कर की वसूली सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार कर चोरी और राजस्वके नुकसान को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।


UN News