मतदाता पुनरीक्षण को लेकर जिला स्तर पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 28-29 नवंबर को होगा विशेष अभियान दिवस
बुलंदशहर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 के तहत बुधवार को जनपद स्तर पर मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय / राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई।
बुलंदशहर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 के तहत बुधवार को जनपद स्तर पर मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय / राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में प्रतिनिधियों को 17 नवंबर से 24 नवंबर तक प्राप्त फॉर्म-6, 7 व 8 की जानकारी दी गई।प्रतिनिधियों को बताया गया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में सभी विधानसभा स्तर पर 24 व 25 नवंबर को हुई बैठकों में 17 से 23 नवंबर तक प्राप्त फॉर्म-6 की सूची प्रारूप-9 में, फॉर्म-7 की सूची प्रारूप-10 में तथा फॉर्म-8 की सूची प्रारूप-11, 11ए व 11बी में हार्ड कॉपी में उपलब्ध करा दी गई है।
सूचियां प्रतिदिन जनपद की वेबसाइट http://bulandshahr.nic.in तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय पर भी चस्पा की जा रही हैं।बैठक में बताया गया कि आगामी 28 व 29 नवंबर को जनपद के सभी 3032 मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया जाएगा।
प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि वे अपने बीएलए के माध्यम से अधिक से अधिक छूटे हुए पात्र मतदाताओं को इन दिवसों में पंजीकरण के लिए मतदेय स्थलों पर आने के लिए प्रेरित करें।


UN News