प्रभारी मंत्री ने की सीएम डैशबोर्ड व विकास कार्यों की समीक्षा, पिछड़े विभागों को दी चेतावनी
बुलंदशहर। जिला पंचायत सभागार में बुधवार को प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री, राजस्व विभाग सुरेंद्र दिलेर की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड, विकास कार्यों एवं राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक हुई।बैठक में प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की।
बुलंदशहर। जिला पंचायत सभागार में बुधवार को प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री, राजस्व विभाग सुरेंद्र दिलेर की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड, विकास कार्यों एवं राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक हुई।बैठक में प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। सीएम डैशबोर्ड पर जिन विभागों की प्रगति कम है, वे कार्यप्रणाली में सुधार कर निर्धारित लक्ष्य समय से पूरे करें।उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा एवं गुणवत्ता के अनुरूप पूर्ण कराया जाए।
जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान राजस्व वादों के निस्तारण, भूमि विवाद, पैमाइश, दाखिल-खारिज, वरासत, चकबंदी व अन्य कार्यों की प्रगति देखी गई। मंत्री ने राजस्व मामलों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने तथा आमजन को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने आश्वस्त किया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कराया जा रहा है। सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति की नियमित समीक्षा हो रही है।
मंत्री के निर्देशों का अक्षरशः पालन कराया जाएगा।बैठक में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, सीडीओ निशा ग्रेवाल, विधायक लक्ष्मी राज सिंह, विधायक देवेंद्र सिंह लोधी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


UN News