सोसाइटी के बाहर टहल रहे युवक से आई फोन लूटा

ग्रेटर नोएडा, ग्रेनो वेस्ट में सोसाइटी के बाहर टहल रहे एक युवक से मोबाइल छीने जाने का मामला सामने आया है।

ग्रेटर नोएडा,  ग्रेनो वेस्ट में सोसाइटी के बाहर टहल रहे एक युवक से
मोबाइल छीने जाने का मामला सामने आया है। पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने घटना को
अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस लुटेरों की तलाश
में जुटी है। बिसरख कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पंकज कुमार फ्रेंच अपार्टमेंट
में परिवार के साथ रहते हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 13 नवंबर की रात करीब 10:15

वह फोन पर बात करते समय सोसाइटी के बाहर टहल रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो
बदमाश उनके पास आए और हाथ से मोबाइल झपटकर ले गए। पीड़ित ने तुरंत इस घटना की
सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला। पीड़ित
की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि घटना
स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही है। लुटेरों का पता लगाकर मोबाइल
बरामद किया जाएगा।