नेपाल बाढ़ त्रासदी को लेकर तेलंगाना भवन ने लापता लोगों और मृतकों की पहचान के लिए शुरू किया समन्वय

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद तेलंगाना भवन ने नेपाल में फंसे या लापता तेलंगाना से जुड़े लोगों का पता लगाने और मृतकों के पार्थिव शरीर की पहचान और स्वदेशवापसी के लिए विदेश मंत्रालय, काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास और नेपाल पुलिस के साथ समन्वय शुरू कर दिया है।

नेपाल बाढ़ त्रासदी को लेकर तेलंगाना भवन ने लापता लोगों और मृतकों की पहचान के लिए शुरू किया समन्वय

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद तेलंगाना भवन ने नेपाल में फंसे या लापता तेलंगाना से जुड़े लोगों का पता लगाने और मृतकों के पार्थिव शरीर की पहचान और स्वदेशवापसी के लिए विदेश मंत्रालय, काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास और नेपाल पुलिस के साथ समन्वयशुरू कर दिया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, 29 अगस्त को 449 भारतीय नागरिक तिब्बत से नेपाल पहुंचे हैं, जबकि 30 अगस्त को इसी मार्ग से 397 और भारतीय नागरिकों के आने की व्यवस्था की जा रही है। प्राप्त सूची में तेलंगाना भवन के रिकॉर्ड से श्री अल्ली इलेशा का नाम और पासपोर्ट विवरण मेल खाया।उनके परिवार ने पुष्टि की है कि वह संपर्क में हैं और आज रात करीब 10 बजे हैदराबाद पहुंचने की उम्मीद है।

 नेपाल पुलिस ने मृतकों की तस्वीरें और प्राथमिक विवरण अपने आपदा पोर्टल पर उपलब्ध कराए हैं। रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, चितवन, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी पूर्व-पश्चिम और काठमांडू में रखेपार्थिव शरीरों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों के अनुसार, जहां दृश्य पहचान संभव होगी,वहां डीएनए जांच अनिवार्य नहीं होगी। पहचान न होने की स्थिति में प्रथम श्रेणी के परिजनों के डीएनएनमूनों का मिलान किया जाएगा।

परिवारों से अपील की गई है कि नेपाल जाने या डीएनए जांच कराने से पहले तेलंगाना भवन अथवा भारतीय दूतावास से आवश्यक मार्गदर्शन लें।