फर्जी पैकर्स एंड मूवर्स के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर थाना पुलिस ने फर्जी पैकर्स एंड मूवर्स के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

फर्जी पैकर्स एंड मूवर्स के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

नई दिल्ली,पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर थाना पुलिस ने फर्जी पैकर्स एंड मूवर्स के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी ने एक व्यक्ति से डिलीवरी के नाम पर उसका घरेलू सामान और पैसे हड़प लिये थे।पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान गुरुग्राम निवासी अजय कुमारसिंह के रूप में हुई है। उसके खिलाफ लक्ष्मी नगर निवासी एक व्यक्ति ने 12 जुलाई कोएफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसने दिल्ली से बिहार अपना घरेलू सामान भेजने के लिए स्पेस लॉजिस्टिक्स पैकर्स एंड मूवर्स की सेवाएं ली थीं।

कंपनी केप्रतिनिधियों ने 1 जुलाई और 8 जुलाई को उसके घर से पूरा सामान उठा लिया। फिर डिलीवरीके नाम पर अतिरिक्त 20हजार रुपये की मांग की। पैसे मिलने के बावजूद उसने न तो सामानपहुंचाया और न ही रकम लौटाई। पुलिस ने आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर शिकायतकर्ताका पूरा घरेलू सामान बरामद किया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि अजय शकरपुर थाने मेंदर्ज एक अन्य आपराधिक मामले में भी वांछित था। पुलिस गिरोह के अन्य आरोपियों का पता लगा रही है।