बुलंदशहर में फर्जी ID पर सिम एक्टिवेट कर साइबर ठगों को बेचने वाले 2 गिरफ्तार

बुलंदशहर :थाना साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने आम लोगों के नाम पर धोखाधड़ी से जियो की सिम एक्टिवेट कर साइबर ठगों को बेचने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

बुलंदशहर में फर्जी ID पर सिम एक्टिवेट कर साइबर ठगों को बेचने वाले 2 गिरफ्तार

बुलंदशहर :थाना साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने आम लोगों के नाम पर धोखाधड़ी से जियो की सिम एक्टिवेट कर साइबर ठगों को बेचने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।थाना साइबर क्राइम टीम ने  इस्माईल और रूबेद को गिरफ्तार किया है।इस्माईल पुत्र अंजुमुद्दीन निवासी ग्राम शरीफपुर भैंसरोली, थाना अगौता रूबेद पुत्र हारून अली निवासी ग्राम गंगावली, थाना बीबीनगरपूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि इस्माईल जियो कंपनी का पीओएस एजेंट है।  आम जनता को धोखा देकर उनकी ID पर सिम एक्टिवेट करता था और फिर साइबर ठगी करने वाले अपराधियों को बेच देता था।

प्रत्येक सिम के बदले शादाब को 600 रुपये, रूबेद को 450 रुपये और डिस्ट्रीब्यूटर को 220 रुपये लीगल फीस के रूप में मिलते थे। अभियुक्त अब तक 150 से अधिक सिम इसी तरह एक्टिवेट कर बेच चुके हैं। उनके मोबाइल की व्हाट्सएप चैट से 142 मोबाइल नंबरों का विवरण बरामद हुआ है।पुलिस ने इनके कब्जे से 3 मोबाइल फोन (Infinix, Oppo F-23, Samsung Galaxy A07), जियो कंपनी की 33 नई सिम, 1 आधार कार्ड और 1 पैन कार्ड बरामद किया है।गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दिया गया है।


गरफ़्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार, निरीक्षक आसिफ अली, निरीक्षक  सलाहउद्दीन, उ0नि0 अंकित कुमार व का0 विशेन्द्र सिंह।