मंदिर से भगवान की मूर्ति और पूजा का सामान चोरी
गाजियाबाद, क्रॉसिग रिपब्लिक क्षेत्र के तिगड़ी गोल चक्कर स्थित शनि देव मंदिर से चोरों ने भगवान की मूर्ति व पूजा करने वाले सामान की चोरी कर ली।
गाजियाबाद,क्रॉसिग रिपब्लिक क्षेत्र के तिगड़ी गोल चक्कर स्थित शनि देव मंदिर से चोरों ने भगवान की मूर्ति व पूजा करने वाले सामान की चोरी कर ली। यह पूरी घटनासीसीटीवी में कैद हो गई है। इस मामले में मंदिर के पुजारी ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्जकराया है। जानकारी के अनुसार, तिगड़ी गोल चक्कर पर करीब 15 साल से शनि देव मंदिर है। यहां सुबह से लेकर देर रात तक पूजा पाठ होती है। रात को पुजारी मंदिर का ताला लगाकर अपने घर चले जाते हैं। एक सितंबर की रात चोरों ने मंदिर के ताला तोड़कर उसमें रखी भगवान की मूर्ति व अन्य सामान चोरी कर लिया।
पुजारी सूरज शुक्ला ने बताया कि वह शाम साढ़े 11 बजे मंदिर बंद करके गए थे। सुबह पांच बजे उनकेपास फोन आया कि मंदिर का गेट खुला है। उन्होंने आकर देखा तो मंदिर में चोरी हुई थी। मौके पर आईपुलिस को पुजारी ने बताया कि मंदिर से लड्डू गोपाल, हनुमान का गदा, राधा रानी, आदि मूर्ति चोरी हुईहै। साथ ही पूजा करने का सामान जैसे पीतल की दीपक, थाली आदि सामान भी चोर ले गए। चोरी कीपूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
एसीपी का कहना है कि शिकायत के आधार मुकदमा दर्ज कर जांचकी जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।


UN News