अन्ना हजारे की सेहत में सुधार, फिलहाल दो दिन और अस्पताल में रहेंगे

मुंबई, वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता 89 वर्षीय अन्ना हजारे की तबीयत में सुधार हो रहा है। मुंबई स्थित बॉम्बे अस्पताल में भर्ती अन्ना हजारे डॉक्टरों की सलाह के अनुसार ठीक से खाना भी खा रहे हैं।

अन्ना हजारे की सेहत में सुधार, फिलहाल दो दिन और अस्पताल में रहेंगे

मुंबई,  वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता 89 वर्षीय अन्ना हजारे की तबीयत में सुधार हो रहा है। मुंबई स्थित बॉम्बे अस्पताल में भर्ती अन्ना हजारे डॉक्टरों की सलाह के अनुसार ठीक से खाना भी खा रहे हैं।अन्ना हजारे के सहयोगी दत्ता टावरी ने बुधवार को बताया कि डॉक्टरों ने अन्ना हजारे की जांच करहालत में सुधार पाया है। हालांकि, पूरी तरह स्वस्थ होने तक उन्हें निगरानी में रखने के लिए अस्पताल में दो दिन और रखा जाएगा।

अन्ना हजारे को सोमवार को दक्षिण मुंबई स्थित बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहलेजांच के दौरान उनकी किडनी में संक्रमण (रीनल इंफेक्शन) की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद उन्हें रालेगणसिद्धि से मुंबई लाया गया था। हजारे को पिछले सप्ताह अहिल्यानगर के एक अस्पताल में भर्ती करायागया था। 

वहां उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ लेकिन किडनी में संक्रमण सामने आने केबाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंबई के बॉम्बे अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।