मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नोएडा, ने बुलंदशहर में विशेष ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी सेवाओं की शुरुआत

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नोएडा ने आज आचार्य हॉस्पिटल एंड न्यूरो ट्रॉमा सेंटर, बुलंदशहर में विशेष ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की।

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नोएडा, ने बुलंदशहर में विशेष ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी सेवाओं की शुरुआत

बुलंदशहर,: मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नोएडा ने आज आचार्य हॉस्पिटल एंड न्यूरो ट्रॉमा सेंटर, बुलंदशहर में विशेष ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इस अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नोएडा के ऑर्थोपेडिक्स, जॉइंट रिप्लेसमेंट एवं आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी विभाग के प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ. बी.एस. मूर्ति तथा आचार्य हॉस्पिटल एंड न्यूरो ट्रॉमा सेंटर, बुलंदशहर के ओनर एवं डायरेक्टर डॉ. आशीष आचार्य उपस्थित रहे।

डॉ. बी.एस. मूर्ति प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आचार्य हॉस्पिटल एंड न्यूरो ट्रॉमा सेंटर, बुलंदशहर में मरीजों को प्राथमिक परामर्श एवं फॉलो-अप सेवाएं प्रदान करेंगे। 

इस अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नोएडा के ऑर्थोपेडिक्स, जॉइंट रिप्लेसमेंट एवं आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी विभाग के प्रिंसिपल डायरेक्टर - डॉ. बी.एस. मूर्ति ने कहा, “हमें खुशी है कि अब हम बुलंदशहर के लोगों के लिए अपनी एडवांस्ड ऑर्थोपेडिक सेवाओं को और अधिक सुलभ बना रहे हैं। जोड़ों से संबंधित समस्याओं के प्रमुख लक्षणों में जोड़ों में दर्द, अकड़न, चलने-फिरने में कठिनाई, सूजन, अस्थिरता तथा गिरने, चोट, दुर्घटना या खेल के दौरान लगी चोटों के कारण होने वाला पोस्ट-ट्रॉमेटिक आर्थराइटिस शामिल हैं। जिन मरीजों में लक्षण गंभीर हों और जिन पर जीवनशैली में बदलाव, फिजियोथेरेपी या दवाओं जैसे नॉन-सर्जिकल उपचारों का प्रभाव न पड़ रहा हो, उनके लिए जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी एक प्रभावी विकल्प हो सकती है।

आधुनिक और पूरी तरह ऑटोमेटेड रोबोटिक तकनीक की मदद से किए जाने वाले जॉइंट रिप्लेसमेंट से हॉस्पिटल में कम समय रुकना पड़ता है, रिकवरी तेजी से होती है और मरीजों की संतुष्टि भी बेहतर होती है। डॉ. मूर्ति, ने आगे कहा, “यदि जोड़ों की समस्याओं की समय रहते पहचान हो जाए तो स्थिति के गंभीर होने से पहले ही उपचार शुरू किया जा सकता है। इससे जोड़ों को होने वाले अतिरिक्त नुकसान को रोका जा सकता है और कॉम्प्लीकेशन्स के जोखिम को कम किया जा सकता है। समय पर जांच और सही निदान दर्द से राहत देने, उपचार प्रक्रिया को बेहतर बनाने तथा जोड़ों की कार्यक्षमता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विशेष ऑर्थोपेडिक्स एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सेवाओं की एक्सटेंसिव रेंज के साथ, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नोएडा एडवांस्ड और पेशेंट सेंट्रिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को लगातार मजबूत कर रहा है।

 हॉस्पिटल का ऑर्थोपेडिक्स एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग जॉइंट रिप्लेसमेंट, आर्थ्रोस्कोपी, स्पाइन, हिप तथा ट्रॉमा सर्जरी के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है, जहां मरीजों को एक ही छत के नीचे सटीक, समग्र और उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।