युवक को दिन दहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर

जेवर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर कस्बे के पुराने बाजार में बुधवार को दबंगों ने एक युवक को गोली मार दी।

युवक को दिन दहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर

जहांगीरपुर, जेवर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर कस्बे के पुराने बाजार में बुधवार को दबंगों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने के कारण युवक घायल होकर मौके पर ही गिर गयाऔर पूरे बाजार में भगदड़ मच गई। युवक को ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गयाहै। मुहल्ला लिख्खी लाठा निवासी उमर का कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा था।

 वह बुधवार को कस्बे के बाजार में सामान खरीदने गया था। तभी कुछ बदमाश वहां पर आए और उसके ऊपर गोलीचला दी। बताया जा रहा है कि गोली युवक के सीने में लगी है, जिससे वह लहुलूहान होकर गिर गया।युवक के गोली लगने की सूचना पर एसीपी जेवर राजीव सिसौदिया समेत थाने की फोर्स मौके पर पहुंचीऔर जांच शुरू की।

एसीपी जेवर राजीव सिसौदिया ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है।