विमान ईंधन की कीमत 137 रुपये प्रति लीटर हुई, वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़े

नई दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में बढ़ोतरी के अनुरूप विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत बृहस्पतिवार से 16 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी गई है

विमान ईंधन की कीमत 137 रुपये प्रति लीटर हुई, वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़े

नई दिल्ली,  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में बढ़ोतरी के अनुरूप विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत बृहस्पतिवार से 16 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी गई है और साथ ही 19 किलोग्रामवाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दाम में 62.59 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने यह जानकारी दी।तेल कंपनियों के अनुसार, घरेलू विमानन कंपनियों के लिए एटीएफ की कीमत 121 रुपये से बढ़कर 137रुपये प्रति लीटर हो गई है।इससे पहले सितंबर में एटीएफ की कीमत 6.28 रुपये प्रति लीटर यानी 5.46 प्रतिशत बढ़ाई गई थी।अगस्त में भी इसमें पांच रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। विमानन कंपनियों की कुल परिचालनलागत में एटीएफ की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत तक होती है। ऐसे में ईंधन की कीमतें विमानन कंपनियों कीलागत को प्रभावित करने वाला एक प्रमुख कारक हैं।विमान ईंधन की कीमत में बढ़ोतरी के साथ ही वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत 19 किलोग्राम वालेसिलेंडर पर 62.59 रुपये बढ़ाई गई है।

सितंबर में वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर पर 9.50 रुपये की बढ़ोतरी हुईथी। इससे पहले जुलाई और अगस्त में लगातार दो महीनों में इसकी कीमत क्रमश: 183.50 रुपये और192 रुपये घटाई गई थी। ये कटौती जून में कीमतों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद की गई थी। उस
समय वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में बाधा और अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊंची कीमतों के कारण वाणिज्यिकएलपीजी महंगी हो गई थी।फरवरी से जून के बीच 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,373 रुपये बढ़कर1,740.50 रुपये से 3,113.50 रुपये हो गई थी। इसके बाद जुलाई और अगस्त में इसमें कमी की गई।ताजा बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में मानक कीमतों में उतार-चढ़ाव और रुपये-डॉलर विनिमय दर केआधार पर किए गए हैं। एटीएफ और एलपीजी की कीमतों की हर महीने की पहली तारीख को समीक्षाकी जाती है। स्थानीय करों, जैसे मूल्य वर्धित कर (वैट) के कारण अलग-अलग राज्यों में इनकी कीमतेंअलग हो सकती हैं।घरों में खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले घरेलू एलपीजी की कीमत में कोई बदलाव नहीं कियागया है। 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 942 रुपये ही रहेगी।

पश्चिम एशिया संकट के कारण आपूर्ति प्रभावित होने और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कीमतों में तेजी आने केबाद मार्च से जून के बीच घरेलू रसोई गैस की कीमत 89 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाई गई थी।मई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 7.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। अभीइनके दाम में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।