व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की सबसे मजबूत आधारशिला, राजनीति में भी निभाएं सक्रिय भूमिका: सतीश महाना
नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा सेक्टर-51 स्थित वेडिंग विला में आयोजित पांचवें व्यापारी कल्याण दिवस में प्रदेश के 32 जिलों से आए व्यापारियों, उद्योगपतियों, उद्यमियों, महिला कारोबारियों तथा विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा सेक्टर-51 स्थित वेडिंग विला में आयोजित पांचवें व्यापारी कल्याण दिवस में प्रदेश के 32 जिलों से आए व्यापारियों, उद्योगपतियों, उद्यमियों, महिला कारोबारियों तथा विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में व्यापारियों की अर्थव्यवस्था में भूमिका, स्टार्टअप संस्कृति, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक उत्तरदायित्व, उद्यमिता तथा राजनीति में व्यापारियों की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि व्यापारी केवल व्यापार करने वाला वर्ग नहीं, बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था की सबसे मजबूत आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल केवल व्यापारियों का संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। व्यापारी रोजगार सृजित करते हैं, समाज को समृद्ध बनाते हैं और देश की आर्थिक प्रगति को नई दिशा देते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के पीछे व्यापारी समाज की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब व्यापारी और उद्यमी वर्ग निरंतर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी केवल कारोबार नहीं करते, बल्कि लाखों लोगों को रोजगार देकर देश की आर्थिक नींव को मजबूत करते हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन व्यापारियों की समस्याओं और हितों को प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य कर रहा है।
भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि आने वाला समय व्यापारियों और युवा उद्यमियों का है। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज को केवल आर्थिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि लोकतंत्र और राजनीति में भी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। जब व्यापारी नीति निर्माण का हिस्सा बनेगा, तभी देश की अर्थव्यवस्था और अधिक सशक्त होगी।
नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार व्यापारी समाज के सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। व्यापारियों की समस्याओं का समाधान, व्यापार को सरल बनाना तथा नए उद्यमों को प्रोत्साहित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि भारत विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के नए दौर में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य कर रही हैं। साथ ही उन्होंने युवा व्यापारियों से व्यापार के साथ-साथ लोकतंत्र और राजनीति में भी सक्रिय एवं निर्णायक भूमिका निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. पल्लवी शर्मा को "महिला सशक्तिकरण अवॉर्ड-2026" से सम्मानित किया गया। वहीं उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता को व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए "भामाशाह सम्मान-2026" प्रदान किया गया।
इस अवसर पर सोहरतगढ़ विधानसभा के विधायक विनय वर्मा, पूर्व विधायक विमला बाथम, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, अमित त्यागी, प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल, प्रदेश प्रभारी कपिल सब्बरवाल, प्रदेश महामंत्री सचिन गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष अंकुर बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष शक्ति सिंह, प्रदेश सचिव मनीष शर्मा, शिवा चौहान, राजेश जिंदल, उद्योग प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष अमित गोयल, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नेहा जैन, महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष चारू जैन, श्रेया शर्मा, आरती कोचर, कविता लोढ़ा, दीपिका चौरड़िया, विवेक अग्रवाल, जैमंत झा, मोहनलाल गुप्ता, मूलचंद गुप्ता, रामनिवास गर्ग, राजकुमार गुप्ता, पंकज अग्रवाल एवं मोतीराम अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे।


UN News