शादी से इनकार का खौफनाक बदला: युवती के पिता और भाई का अपहरण, जंजीरों से बांधकर पीटा

केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवती के पिता और भाई का अपहरण कर लिया।

शादी से इनकार का खौफनाक बदला: युवती के पिता और भाई का अपहरण, जंजीरों से बांधकर पीटा

केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवती के पिता और भाई का अपहरण कर लिया।दोनों को जंजीरों से बांधकर बेरहमी से पीटा गया और पूरे परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।यह घटना वर्कला के पास नगरूर इलाके की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान सुधीश के रूप में कीहै, जो कुम्मिल का रहने वाला है। उसके साथ शमनाद और तीन अन्य आरोपी भी शामिल हैं। सभीआरोपी फिलहाल फरार हैं और उनके मोबाइल फोन बंद हैं।

पुलिस के अनुसार, वडासेरिकोनम निवासी अनिल कुमार को सुधीश ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर एकनिर्माणाधीन मकान में बुलाया। वहां पहुंचते ही उसका अपहरण कर लिया गया और उसे एक साउंडप्रूफकमरे में जंजीरों से बांधकर बेरहमी से पीटा गया।
इसके बाद अनिल कुमार के बेटे अचु को चाकू की नोक पर वहां बुलाया गया। आरोपियों ने हेलमेट सेउसकी भी जमकर पिटाई की।
जांच में सामने आया है कि अनिल कुमार ने अपनी बेटी की शादी मुख्य आरोपी सुधीश से करने सेइनकार कर दिया था। इसी रंजिश में आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उन्हें धमकी दी कि यदि शादी नहीं कराई गई तो उनकेशरीर पर विस्फोटक बांधकर उड़ा दिया जाएगा। इतना ही नहीं, उन्होंने अनिल कुमार की बेटी की हत्याकरने की धमकी भी दी।

 पुलिस को यह भी आशंका है कि आरोपी अनिल कुमार की पत्नी का भीअपहरण करने की योजना बना चुके थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस सक्रिय हो गई।