‘जननायकन’ का ओटीटी प्रीमियर 21 अगस्त को जी5 पर

मुंबई, दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय की फिल्म ‘जननायकन’ का ओटीटी प्रीमियर 21 अगस्त को जी5 पर होगा। एच. विनोथ के निर्देशन में बनी यह राजनीतिक एक्शन फिल्मतमिल के साथ तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी उपलब्ध होगी।

‘जननायकन’ का ओटीटी प्रीमियर 21 अगस्त को जी5 पर

मुंबई,  दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय की फिल्म ‘जननायकन’ का ओटीटी
प्रीमियर 21 अगस्त को जी5 पर होगा। एच. विनोथ के निर्देशन में बनी यह राजनीतिक एक्शन फिल्म
तमिल के साथ तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी उपलब्ध होगी।
‘जननायकन’ विजय के राजनीतिक सफर शुरू करने के बाद उनकी पहली रिलीज और अंतिम फीचर
फिल्म है। ऐसे में यह फिल्म उनके सिनेमाई सफर के लिहाज से खास मानी जा रही है और उनके
प्रशंसकों के लिए भावनात्मक महत्व रखती है।

फिल्म की कहानी ईमानदार पूर्व पुलिस अधिकारी वेत्रि कोंडन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भ्रष्टाचार और
अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता है। शक्तिशाली ताकतों के खिलाफ संघर्ष करते हुए वह जननायक और
उम्मीद के प्रतीक के रूप में उभरता है। फिल्म में एक्शन के साथ भावनात्मक, पारिवारिक और
सामाजिक-राजनीतिक पहलुओं को भी शामिल किया गया है।
फिल्म में विजय के साथ बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, मामिता बैजू, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन,
प्रियामणि, नासर और नरैन प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
‘जननायकन’ 21 अगस्त को जी5 पर तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में स्ट्रीम होगी।