1 करोड़ मुआवजा, आशीष सूद की तय हो जवाबदेही... सत्य निकेतन हादसे को लेकर CJP ने सरकार के सामने रखीं 7 मांगें
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने की घटना के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई।
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने की घटना के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। सौरभ दास सहित सभी नेताओं ने नेताओं कीजवाबदेही तय करने की मांग की। सीजेपी नेताओं ने पूछा कि घटना के बाद एमसीडी के पांच
अधिकारियों को निलंबित किया गया लेकिन आशीष सूद की जवाबदेही क्यों नहीं तय की गई?
सीजेपी ने इस मामले में सात प्रमुख मांगे रखी हैं। इनमें पीजी माफिया और संबंधित गठजोड़ की स्वतंत्रआपराधिक जांच, सभी शैक्षिक इमारतों तथा स्टूडेंट क्लस्टर का इंजीनियरिंग ग्रेड स्ट्रक्चरल ऑडिट, हौजरानी घटना के बाद बनी 13 जिला कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करना, सुरक्षित संरचनाओं कापब्लिक सर्चेबल डेटाबेस बनाना, दिल्ली विश्वविद्यालय में हॉस्टल क्षमता बढ़ाना (वर्तमान में महज 7000छात्रों के लिए व्यवस्था), मृतकों के परिजनों को एक करोड़ तथा घायलों को 20 लाख रुपये मुआवजाऔर मंत्री आशीष सूद की जवाबदेही तय करना शामिल है।
सरकारी एंबुलेंस के देरी से पहुंचने की आलोचनासीजेपी ने सवाल उठाया कि एमसीडी अधिकारियों पर क्या कार्रवाई हुई, जबकि भवन पर नोटिस लगाहोने के बावजूद उसे खाली नहीं कराया गया। 100 मीटर दूर एमसीडी कार्यालय और थोड़ी दूरी परविधायक का घर होने के बावजूद नेट बंद कर दिया गया। मलबा हटाने में आधुनिक मशीनों की कमीऔर सरकारी एंबुलेंस की देरी की भी आलोचना की गई।


UN News