Delhi बच्चा तस्करी कांड के बाद हीरा कपूर अस्पताल जांच के घेरे में

बाहरी दिल्ली के बेगमपुर स्थित हीरा कपूर अस्पताल में कथितअंतरराज्यीय बच्चा तस्करी गिरोह का खुलासा होने के बाद अस्पताल की गतिविधियां जांच के दायरे मेंआ गई हैं।

Delhi बच्चा तस्करी कांड के बाद हीरा कपूर अस्पताल जांच के घेरे में

दिल्ली के बेगमपुर स्थित हीरा कपूर अस्पताल में कथितअंतरराज्यीय बच्चा तस्करी गिरोह का खुलासा

बाहरी दिल्ली के बेगमपुर स्थित हीरा कपूर अस्पताल में कथितअंतरराज्यीय बच्चा तस्करी गिरोह का खुलासा होने के बाद अस्पताल की गतिविधियां जांच के दायरे मेंआ गई हैं। मामले में अस्पताल की संचालक सहित 13 आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब
अस्पताल से जुड़े चिकित्सकों और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार, मध्य जिला पुलिस की विशेष इकाई ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और मध्यप्रदेश तक फैले एक संगठित बच्चा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।

 कार्रवाई के दौरान पांच नवजातशिशुओं को सुरक्षित मुक्त कराया गया, जिनमें चार बच्चे जनजातीय परिवारों से संबंधित बताए गए हैं।मामले के सामने आने के बाद बरवाला रोड स्थित हीरा कपूर अस्पताल में सन्नाटा पसरा हुआ है।अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की आवाजाही लगभग बंद हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार,अस्पताल पिछले छह से सात वर्षों से संचालित हो रहा था और यहां विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सेवाएंउपलब्ध कराई जाती थीं।पुलिस अब अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों, कर्मचारियों तथा अन्य संबंधित व्यक्तियों के दस्तावेजोंऔर पंजीकरण संबंधी विवरण की जांच कर रही है।

अस्पताल परिसर में प्रदर्शित चिकित्सकों के नामऔर उनकी शैक्षणिक योग्यता की भी पड़ताल की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि संबंधितचिकित्सकों के पंजीकरण विवरण की पुष्टि चिकित्सा परिषद से कराई जा सकती है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच विभिन्न पहलुओं से की जा रही है और यह पतालगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कथित तस्करी नेटवर्क किस प्रकार संचालित हो रहा था। जांच पूरीहोने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।