Indigo ने शुरू की ‘कैब्स विद इंडिगो’ सेवा
निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने गुरुवार को ‘कैब्स विद इंडिगो’ सेवाशुरू करने की घोषणा की जिसके तहत यात्रियों को हवाई अड्डों तक पहुंचने या हवाई अड्डे से आगे कीअपनी यात्रा के लिए चिंता से मुक्ति मिल जायेगी।
इंडिगो ने गुरुवार को ‘कैब्स विद इंडिगो’ सेवाशुरू करने की घोषणा
निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने गुरुवार को ‘कैब्स विद इंडिगो’ सेवाशुरू करने की घोषणा की जिसके तहत यात्रियों को हवाई अड्डों तक पहुंचने या हवाई अड्डे से आगे कीअपनी यात्रा के लिए चिंता से मुक्ति मिल जायेगी। इंडिगो ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कियह विशेष एयरपोर्ट ट्रांसफर सेवा देश के सभी शहरों में उन हवाई अड्डों पर उपलब्ध होगी जहां इंडिगोकी उड़ान है। इस सेवा को इंडिगो के लॉयल्टी प्रोग्राम ‘इंडिगो ब्लूचिप’ के साथ एकीकृत किया गया है।
इसके माध्यम से सदस्य ‘कैब्स विद इंडिगो’ पर खर्च किये गये प्रत्येक 100 रुपये पर पांच इंडिगोब्लूचिप्स अर्जित कर सकते हैं। इससे यात्रियों को अधिक रिवॉर्ड्स और तेजी से पॉइंट्स जमा करने कालाभ मिलेगा। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इंडिगो लगातार ग्राहकों की यात्रा को शुरू से अंत तकआसान बनाने के उद्देश्य से एक समग्र यात्रा पारितंत्र विकसित कर रही है। हवाई यात्रा के अलावा इंडिगोसात लाख से अधिक होटलों के विकल्पों और चुनिंदा दर्शनीय स्थलों के लिए बुकिंग की सुविधा भी प्रदानकरती है। इसी दिशा में ‘कैब्स विद इंडिगो’ एक स्वाभाविक विस्तार है।मोजोबॉक्स द्वारा संचालित ‘कैब्स विद इंडिगो’ यात्रियों को एक भरोसेमंद और पारदर्शी परिवहन समाधानप्रदान करती है। यात्री केवल 49 रुपये का भुगतान कर कैब रिजर्व कर सकते हैं।
कंपनी सुनिश्चित पिक-अप के साथ शत-प्रतिशत कन्फर्म राइड का वादा करती है। पिक-अप के समय तक बुकिंग रद्द करानेपर कोई चार्ज नहीं देना होगा। यात्रा में संभावित देरी को ध्यान में रखते हुए 30 मिनट का निःशुल्कप्रतीक्षा समय भी मिलेगा। इंडिगो के मुख्य डिजिटल एवं सूचना अधिकारी नीतन चोपड़ा ने कहा किएयरलाइंस का ध्यान केवल उड़ान संचालन तक सीमित नहीं है। ‘कैब्स विद इंडिगो’ की शुरुआत यात्रियोकी शुरू से लेकर सफर के अंत तक बेहतरीन अनुभव देने के दृष्टिकोण को और मजबूत करती है। यहसुनिश्चित करती है कि यात्रा का हर चरण—घर से एयरपोर्ट तक और वहां से अंतिम गंतव्य तक—सरल,विश्वसनीय और तनाव-मुक्त हो। ‘कैब्स विद इंडिगो’ अब इंडिगो की वेबसाइट और मोबाइल ऐप परबुकिंग के लिए उपलब्ध है।


UN News