दिल्ली के मुकाबले नोएडा से आधे खर्च पर हवाई यात्रा
ग्रेटर नोएडा, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली आईजीआई के मुकाबले आधे से भी कम खर्च पर हवाई यात्रा की जा रही हैं।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली आईजीआई के मुकाबले आधे से भी कम खर्च पर हवाई यात्रा
ग्रेटर नोएडा, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली आईजीआई के मुकाबले आधेसे भी कम खर्च पर हवाई यात्रा की जा रही हैं। नोएडा से दिल्ली के मुकाबले 24 घंटे से भी कम अंतरालमें कुछ शहरों के हवाई टिकट की कीमत 155 से 162 प्रतिशत तक कम है। वहीं इंडिगो एयरलाइंस नेनोएडा से 11 नए शहरों के लिए भी उड़ानें शुरू कर दी है। एक जुलाई को ही हवाई यात्रा के लिए सभी
शहरों की फ्लाइट में औसतन 78 प्रतिशत सीटें बिक चुकी है।नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से वाणिज्यिक विमान सेवा का शुभारंभ हो चुका है। अभी तकपांच शहरों के लिए ही उड़ानें थी, लेकिन बुधवार से 11 नए समेत अब कुल 16 शहरों के लिए उड़ानेंशुरू हो गई है। फिलहाल सिर्फ इंडिगो व अकासा एयर ने ही अपनी सेवाएं शुरू की है।
हालांकि, अकासासिर्फ बेंगलुरु व नवी मुंबई के लिए ही उड़ानें शुरू कर पाई हैं, जबकि इंडिगो ने 15 शहरों के लिए सेवाएंशुरू कर दी है।नए सभी 11 शहरों के लिए भी इंडिगो ने ही उड़ानें शुरू की, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस अबतक सेवाएंशुरू नहीं कर पाई। उम्मीद है कि यह तीसरी एयरलाइंस भी अपनी सेवाएं शुरू करेंगी, जिसके बाद शहरोंकी संख्या में और अधिक इजाफा हो सकेगा। इंडिगो एयरलाइंस की बेवसाइट के अनुसार 24 घंटे से कमअंतराल में नोएडा से दिल्ली के मुकाबले धर्मशाला की टिकट 162 और जोधपुर की टिकट 155 प्रतिशततक सस्ती है। वहीं, कुछ शहरों के लिए टिकट के दाम 9 से 50 प्रतिशत तक सस्ते है, जबकि कुछ
शहरों के लिए थोड़े ज्यादा और कुछ के लिए लगभग बराबर भी है।
रात व दिन के रेट में भी अंतर
नोएडा एयरपोर्ट पर समय के अनुसार भी हवाई टिकट के दामों में अंतर है। रात्रि के समय उड़ान थोड़ीमहंगी पड़ेगी, जबकि दिन में टिकट की दाम काफी कम है। नोएडा एयरपोर्ट पर कैट तीन जैसे आधुनिकउपकरण लगे हैं, जिससे घने कोहरे समेत जीरो विजिबिलिटी में भी रनवे पर लैंडिंग व टेकऑफ संभव है।हालांकि, फिलहाल रात के समय 10.50 बजे तक ही फ्लाइट का एयरपोर्ट पर आगमन हो सकेगा।
बेंगलुरु व जोधपुर के लिए ज्यादा यात्री
बुधवार यानी आज नोएडा एयरपोर्ट से बेंगलुरु व जम्मू व नए शहरों में जोधपुर जाने वाले यात्री अधिकहै। बेंगलुरु के लिए मंगलवार शाम तक 171 यानी कुल 95 प्रतिशत जबकि जोधपुर के लिए 151 यानी83 प्रतिशत तक सीटें बुक हो चुकी। वहीं, रात 12 बजे तक बुकिंग स्लॉट खुला रहेगा, ऐसे में इनमेंबढ़ोतरी की पूरी संभावना है। वहीं, सबसे कम चंडीगढ़, देहरादून व श्रीनगर के लिए टिकट बुक कराए गए हैं।
रोज 32 बार लैंडिंग -टेकऑफ करेंगे विमान
नोएडा एयरपोर्ट के रनवे पर प्रतिदिन विमान 32 बार लैंडिंग व टेकऑफ करेंगे। वहीं, बरेली व किशनगढ़के लिए निर्धारित दिनों के अनुसार फ्लाइट का संचालन होगा। बरेली के लिए सोमवार, बुधवार, शुक्रवारव रविवार जबकि किशनगढ़ के लिए मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को फ्लाइट रहेगी। हालांकि, अन्यशहरों के लिए प्रतिदिन विमान सेवा रहेगी।


UN News