दिल्ली में घर खरीदने का सुनहरा अवसर, 25 प्रतिशत छूट के साथ उपलब्ध हैं डीडीए के फ्लैट

नई दिल्ली, राजधानी में बढ़ती संपत्ति कीमतों के बीच अपने घर का सपना देखने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है।

दिल्ली में घर खरीदने का सुनहरा अवसर, 25 प्रतिशत छूट के साथ उपलब्ध हैं डीडीए के फ्लैट

 अपने घर का सपना देखने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर

Delhi राजधानी में बढ़ती संपत्ति कीमतों के बीच अपने घर का सपना देखनेवाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण ने विभिन्न आय वर्गों के लिए दोकिफायती आवास योजनाएं शुरू की हैं, जिनके तहत पात्र आवेदकों को 25 प्रतिशत तक की छूट परफ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन योजनाओं के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ा दीगई है।दिल्ली विकास प्राधिकरण की ओर से शुरू की गई इन योजनाओं का उद्देश्य उच्च आय वर्ग, मध्यमआय वर्ग, निम्न आय वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को किफायती दरों पर आवासउपलब्ध कराना है।

 फ्लैटों का आवंटन "पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर किया जा रहा है।डीडीए नागरिक आवास योजना 2026 के तहत नरेला और सिरसपुर में किफायती फ्लैट उपलब्ध कराएजा रहे हैं। यह योजना 23 जनवरी को शुरू की गई थी, जिसमें फ्लैटों पर 25 प्रतिशत तक की छूट दीजा रही है। योजना के अंतर्गत नरेला में कुल 3,245 फ्लैट उपलब्ध हैं, जिनमें से 1,944 फ्लैट मार्चमाह में जोड़े गए थे। वहीं सिरसपुर में 411 निम्न आय वर्ग श्रेणी के फ्लैट उपलब्ध हैं।इस योजना के लिए इच्छुक आवेदक डीडीए के आवास पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण केलिए 2,500 रुपये का एकमुश्त शुल्क निर्धारित किया गया है।


फ्लैटों की बुकिंग राशि इस प्रकार निर्धारित की गई है—

उच्च आय वर्ग फ्लैट : 10,00,000 रुपये
मध्यम आय वर्ग फ्लैट : 4,00,000 रुपये
निम्न आय वर्ग फ्लैट : 1,00,000 रुपये
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग फ्लैट : 50,000 रुपये
इसके अलावा, डीडीए टावरिंग हाइट्स कड़कड़डूमा आवास योजना 2026 के अंतर्गत पूर्वी दिल्ली केकड़कड़डूमा क्षेत्र में 741 दो शयनकक्ष वाले फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन फ्लैटों का आवंटन भी"पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर किया जाएगा।
योजना के तहत पात्र सरकारी संस्थानों को थोक खरीद श्रेणी में 500 फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं,जिनमें 393 अतिरिक्त फ्लैट बाद में शामिल किए गए हैं। इस योजना में 4 लाख रुपये की बुकिंग राशिजमा करनी होगी। साथ ही कुल बिक्री मूल्य का 75 प्रतिशत भुगतान प्रारंभ में और शेष 25 प्रतिशतराशि कब्जा लेते समय जमा करनी होगी।

दिल्ली विकास प्राधिकरण ने दोनों आवास योजनाओं के लिए आवेदन और बुकिंग की अंतिम तिथि 30जून तक बढ़ा दी है, जिससे इच्छुक लोगों को आवेदन करने के लिए अतिरिक्त समय मिल सके।