नोएडा : वाहन चार्जिंग के दौरान स्पार्किंग से लगी आग, चपेट में आकर युवती समेत दो की मौत

नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र में बुधवार दोपहर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग के दौरान स्पार्क होने से अचानक आग लग गई।

नोएडा : वाहन चार्जिंग के दौरान स्पार्किंग से लगी आग, चपेट में आकर युवती समेत दो की मौत

नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र में बुधवार दोपहर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग के दौरान स्पार्क होने से अचानक आग लग गई। इस आग ने आसपास खड़े पेट्रोलवाहनों को भी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने आग पर काबूपाया और कॉम्प्लेक्स में फंसे 50 परिवार के लोगों को पुलिस की मदद से रेस्क्यू किया गया।इस आग के धुएं से मूर्छित महिला समेत दो लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आज दोपहर फायर ब्रिगेड को सूचनामिली कि मामूरा गांव के गली नंबर 2 के जी-4 बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में एक इलेक्ट्रिक वाहनबैटरी चार्ज पर लगा था।

इसी बीच स्पार्क होने के चलते वाहन में आग लग गई। आग ने आसपास खड़े अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया और विकराल रूप ले लिया।पत्नी से विवाद के बाद युवक ने थाने के बाहर खुद को लगाई आग, बचाने में थाना प्रभारीसमेत तीन पुलिसकर्मी झुलसे ये खबर भी पढ़े : पत्नी से विवाद के बाद युवक ने थाने के बाहरखुद को लगाई आग, बचाने में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी झुलसेउन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां और हाइड्रोलिकप्लेटफार्म मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों और पुलिस ने बचाव कार्य शुरूकिया। परिसर के अंदर 50 परिवार रहते थे। जिन्हें रेस्क्यू करके बाहर निकला गया। उन्होंनेबताया कि धुएं से एक महिला और पुरुष समेत दो लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ गया था, जिन्हेंएंबुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया। वहां पर एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई है।

सीएफओ ने बताया कि मृतकों की पहचान स्नेहा श्रीवास्तव (24)पुत्री अश्विनी कुमार निवासीचक्कर चौक साउथ श्याम ठाकुर हाउस नियर सुरेश शर्मा एमएलसी थाना काजी मोहम्मदपुरजिला मुजफ्फरपुर बिहार और ऋषभ कुमार (२७) पुत्र सुजीत कुमार निवासी वार्ड नंबर 5एपीटीएस रमरामा माइंस बारा सिवली बालाघाट मध्यप्रदेश हैं। उन्होंने बताया कि थाना फेस-3पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुछ लोगों को इस मामलेमें हिरासत में लिया गया है। जहां आग लगी है, वह घनी आबादी है।