नोएडा में अवैध पटाखों के गोदाम पर पुलिस का छापा, 3 लाख के पटाखे व हथियारों के साथ 6 गिरफ्तार

नोएडा, आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ थाना बिसरख पुलिस ने अपना चेकिंग और छापेमारी अभियान तेज कर दिया है।

नोएडा में अवैध पटाखों के गोदाम पर पुलिस का छापा, 3 लाख के पटाखे व हथियारों के साथ 6 गिरफ्तार

नोएडा, आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ थाना बिसरख पुलिस ने अपना चेकिंग और छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। पुलिसने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें
से एक आरोपी के कब्जे से करीब तीन लाख रुपये की कीमत के अवैध पटाखे बरामद किए गए हैं। इसके अलावा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए आरोपियों से भारी मात्रा में देशीशराब, एक अवैध चाकू तथा एक देशी तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने सभीमामलों में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह के मुताबिक, पुलिस टीम को स्थानीय इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना मिली थी। इस गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अवैधपटाखों के गोदाम पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान उप निरीक्षक विपिन कुमार की टीमने नितिन गर्ग पुत्र मुकेश कुमार गर्ग को गिरफ्तार किया। आरोपी नितिन गर्ग को नागौरी-1,बालाजी एन्क्लेव, शाहबेरी क्षेत्र से पकड़ा गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से गत्ते की पेटियों में भरे करीब तीन लाख रुपये कीमत के अवैध पटाखे बरामद किए।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि आरोपी नितिन गर्ग आगामी त्योहारों के मद्देनजर अवैध रूप से भंडारण करने के लिए यह पटाखों की खेप लेकर आया था।बिसरख थाना पुलिस अब इन अवैध पटाखों की सप्लाई और इस भंडारण के काम से जुड़े अन्यलोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

तीन शराब तस्करों से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद

अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान उप निरीक्षक सुशील कुमार ने दीपू कुमार पुत्र संजय सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी दीपू कुमार के कब्जे से पुलिस को 24 पाउच देशीशराब बरामद हुई। इसके अलावा बिसरख थाना पुलिस ने राम लखन पुत्र राम प्रकाश को भीगिरफ्तार किया। पुलिस टीम को राम लखन के पास से 65 पाउच देशी शराब मिली। वहीं शराब
के खिलाफ हुई एक अन्य कार्रवाई में पवन कुमार को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसके कब्जे से70 पव्वा देशी शराब बरामद की।
अवैध हथियार के साथ बादल यादव और सागर गिरफ्तारइसी क्रम में उप निरीक्षक निशांत मलिक की टीम ने चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए बादलयादव पुत्र सुंदर यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी बादल यादव के पास से एक अवैध
चाकू बरामद किया है। इसके अलावा उप निरीक्षक निशांत मलिक की टीम ने एक अलगकार्रवाई करते हुए सागर पुत्र विनोद को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सागर केकब्जे से एक देशी तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।

थाना बिसरख पुलिस ने इन सभी अलग-अलग मामलों में बरामदगी के आधार पर आवश्यककानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आगामी त्योहारों से ठीक पहले हुई इस पूरी कार्रवाई को क्षेत्र मेंअवैध पटाखों, शराब और अवैध हथियारों के कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी सख्ती के तौरपर देखा जा रहा है।