वाराणसी: हनुमान फाटक इलाके में सोते समय तीन लोगों पर हमला, एक की मौत, घटना के बाद सनसनी

वाराणसी, आदमपुर थाना क्षेत्र के हनुमान फाटक इलाके में शनिवार भोर में तीन लोगों पर जानलेवा हमला की घटना सामने आई है।

वाराणसी: हनुमान फाटक इलाके में सोते समय तीन लोगों पर हमला, एक की मौत, घटना के बाद सनसनी

वाराणसी,आदमपुर थाना क्षेत्र के हनुमान फाटक इलाके में शनिवार भोर में तीन लोगों पर जानलेवा हमला की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि तीनों लोग दुकान के बाहर सोरहे थे। इसी दौरान पहुंचे हमलावर ने पत्थर से उनके सिर पर वार कर दिया। हमले में साड़ी कारीगरपप्पू विश्वकर्मा की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत कामाहौल है।
बताया जा रहा है कि वह साड़ी का पत्ता काटने का काम करते थे। वहीं, अशोक पासी उर्फ बाबा, जो पानकी दुकान चलाते हैं, हमले में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीसरे घायल गणेशु कनौजिया को भी चोटेंआई हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए मंडलीअस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही आदमपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वारदात की गंभीरता को देखते हुए एडीसीपी वैभव बांगर भी मौके पर पहुंचे और पुलिसअधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली। दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीलकंठतिवारी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम नेमौके से विभिन्न साक्ष्य एकत्र किए, जिन्हें जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है। मृतक के शव को कब्जेमें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस हमले केकारणों के साथ ही हमलावर की पहचान और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। आसपासलगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा सकती है, ताकि वारदात से संबंधित सुराग जुटाए जासकें।

भोर के सन्नाटे में हुई इस घटना से हनुमान फाटक क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एक व्यक्ति की मौत औरदो लोगों के घायल होने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। घटना कोलेकर लोगों में भय और आक्रोश है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और जल्द ही घटना कीपूरी तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।