स्वतंत्रता दिवस से पहले इंडिया गेट पर गूंजेंगी देशभक्ति की धुन

स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के परम योद्धा स्थल के पास का सार्वजनिक प्लाजा क्षेत्र वायु सेना के बैंड की देशभक्ति की धुनों से गूंजेगा।

स्वतंत्रता दिवस से पहले इंडिया गेट पर गूंजेंगी देशभक्ति की धुन

स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक
के परम योद्धा स्थल के पास का सार्वजनिक प्लाजा क्षेत्र वायु सेना के बैंड की देशभक्ति की
धुनों से गूंजेगा। वायु सेना के अनुसार, यह प्रस्तुति रविवार शाम पांच से छह बजे तक होगी।
देशभक्ति संगीत का यह प्रदर्शन सार्वजनिक सहभागिता के माध्यम से राष्ट्रीय गौरव की भावना
को बढ़ावा देने के साथ-साथ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाने के
उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। यह प्रस्तुति 32 वायुसैनिकों और 8 अग्निवीरवायु
(जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं) के दल द्वारा दी जाएगी। देशभक्ति और भावपूर्ण गीतों के
संग्रह के साथ, भारतीय वायु सेना का बैंड देशभक्ति की भावना को प्रबल करने का प्रयास
करेगा। कार्यक्रम के मुख्य संचालक मास्टर वारंट ऑफिसर ए. श्रीहरि होंगे। उन्हें जूनियर वारंट
ऑफिसर मून डेका, जूनियर वारंट ऑफिसर अभिषेक पॉल और सार्जेंट एनटी सिंह का साथ
मिलेगा।