उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके
उत्तरकाशी में सोमवार देर रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका इतना तेज था कि लोग तुरंत अपने घरों से बाहर आ गए।
उत्तरकाशी में सोमवार देर रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका इतना तेज था कि लोग तुरंत अपने घरों से बाहर आ गए। राहत की बात यह रही किभूकंप के कारण जिले में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।जिला अपादा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात को करीब 1: 21 मिनट परभूकंप के झटके महसूस किए गए। रियेक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई।
जबकि भूकंप का केन्द्र यमुना घाटी के बड़कोट तहसील मुख्यालय के नजदीक राजगढ़ी क्षेत्र में था। देर रात को आये भूकंप के झटके इतने तेज थे कि कई लोग नींद से जाग गए और घरों से बाहर । आपदाप्रबंधन केंद्र के अनुसार भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
यह भूकंपजिला मुख्यालय सहित गंगा घाटी व यमुना दोनों घाटियों में महसूस किया गया है।


UN News