काशी में एक घंटे में 50 मिलीमीटर बारिश, सड़कों पर जलभराव, भारी बारिश के आसार
वाराणसी, काशी में सोमवार की रात मानसून ने जमकर दस्तक दी। रात 9 से 10 बजे के बीच एक घंटे में करीब 50 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
काशी में सोमवार की रात मानसून ने जमकर दस्तक दी। रात 9 से 10 बजे के बीच एक घंटे में करीब 50 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। तेज बारिश के साथ चमकतीबिजली और गरजते बादलों से लोग सहम उठे। महज 20 मिनट में ही कई प्रमुख सड़कों पर जलभरावकी स्थिति बन गई। इसके बाद देर रात तक कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश होती रही। मंगलवार कीभोर तक भी झमाझम बारिश का दौर जारी रहा।
कैंट, सुंदरपुर, लहरतारा, मंडुआडीह, चांदपुर और रथयात्रा समेत कई इलाकों में बारिश के कारण सड़कोंपर आवागमन मुश्किल हो गया। वहीं रोहनिया और ग्रामीण क्षेत्रों में अपेक्षाकृत कम जलभराव हुआ।बारिश के साथ तापमान में भी करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
33 से 28 डिग्री पर पहुंचा पारा
सोमवार रात 10 बजे के बाद तापमान 33 डिग्री से गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जिले
का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने
सोमवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था। दिनभर धूप और बादलों की आवाजाही बनी रही,
जबकि शाम छह बजे के बाद से ही बारिश के आसार बनने लगे थे।
काशी के ऊपर से गुजर रही मानसूनी द्रोणी
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, इन दिनों मानसूनी द्रोणी का पूर्वी छोर काशी और पूर्वांचल के ऊपर से गुजर रहा है। प्रदेश से निम्न दबाव क्षेत्र तकबनी यह द्रोणी मानसून को सक्रिय बनाए हुए है। इसके प्रभाव से काशी में पुरवा और पछुआ हवाओं के मिलने के कारण बारिश की गतिविधियां तेज हुई हैं।
अगले दो दिन भारी बारिश के आसार
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।आगामी 24 घंटों में कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा की भी संभावना है। इसके बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश मेंपछुआ हवाओं की सक्रियता बढ़ने से बारिश की तीव्रता में कमी आने के आसार हैं।


UN News