कॉकरोच जनता पार्टी ने किया 20 जुलाई को संसद मार्च का ऐलान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कोलेकर जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी ने संसद के मानसून सत्रके पहले दिन, 20 जुलाई को संसद तक शांतिपूर्ण मार्च निकालने की घोषणा की है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने किया 20 जुलाई को संसद मार्च का ऐलान

कॉकरोच जनता पार्टी ने संसद के मानसून सत्रके पहले दिन, 20 जुलाई को संसद तक शांतिपूर्ण मार्च निकालने की घोषणा की 

कॉकरोच जनता पार्टी का धरना अब आंदोलन के 20वें दिन में प्रवेश कर चुका है। पार्टी का आरोप है कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, विशेषकर राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा से जुड़ेमामलों में कथित अनियमितताओं के कारण अनेक विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है।संगठन का कहना है कि परीक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय बनाने केलिए व्यापक सुधार आवश्यक हैं।पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार, 28 जून से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेपर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी प्रस्तावित मार्च में शामिल रहेंगे। उन्होंने भी देशभर केलोगों से इस अभियान का समर्थन करने का आग्रह किया है।सोनम वांगचुक ने अपने संदेश में कहा कि यदि लोग वास्तव में बदलाव चाहते हैं तो केवल संदेश भेजने से काम नहीं चलेगा, बल्कि उन्हें स्वयं आगे आकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनीआवाज उठानी होगी।

 उन्होंने कहा कि संसद वह स्थान है जहां नीतियां बनती हैं और जनहित केमुद्दों पर निर्णय लिए जाते हैं, इसलिए जनता को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात वहां तकपहुंचानी चाहिए।उन्होंने लोगों से 20 जुलाई को दिल्ली पहुंचकर जंतर-मंतर से संसद तक प्रस्तावित शांतिपूर्णमार्च में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि व्यापक जनसमर्थन से व्यवस्था मेंसकारात्मक परिवर्तन संभव है।इस बीच बुधवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि अनशन के 11वें दिन सोनमवांगचुक का वजन घटकर 59.40 किलोग्राम रह गया है।

बुलेटिन के अनुसार उनके वजन में अबतक 7 किलोग्राम से अधिक की कमी आई है। हालांकि उनके शरीर में जल स्तर सामान्य हैऔर उनकी मानसिक स्थिति पूरी तरह सतर्क बताई गई है।