जंतर-मंतर पर 2 अक्टूबर को प्रदर्शन का आप का आह्वान, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
नई दिल्ली, आम आदमी पार्टी (आप) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 2 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया।
नई दिल्ली, आम आदमी पार्टी (आप) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 2 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया।पार्टी नेताओं का दावा है कि इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा और विभिन्न संस्थाओं केप्रतिनिधि शामिल होंगे।आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को पत्रकार विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी की 2 अक्टूबरको जंतर-मंतर पर पार्टी के नेता कार्यकर्ता सभी प्रदर्शन करेंगे। आप के वरिष्ठ नेता और दिल्लीके पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार देश के लोगों के वोट काटने तथा “वोट चोरी” करने की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने लोगों से दो अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करने की अपील की।
सिसोदिया ने कहा कि यदि लोगों के वोट देने के अधिकार पर सवाल उठता है तो भविष्य में दूसरे अधिकारों पर भी असर पड़ सकता है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारोंसे जोड़ते हुए जनता से आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया।आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने प्रदर्शन कोशांतिपूर्ण रखने की अपील की।उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा या अराजकता आंदोलन के उद्देश्य को प्रभावित करसकती है। भारद्वाज ने दावा किया कि भीड़ में शरारती तत्वों के जरिए माहौल बिगाड़ने कीकोशिश हो सकती है और ऐसे लोगों को पुलिस के हवाले किया जाना चाहिए।भारद्वाज ने सरकारों की जवाबदेही और चुनावी प्रक्रिया को लेकर भी कई आरोप लगाए। उन्होंनेकहा कि यदि किसी राजनीतिक दल को यह भरोसा हो जाए कि वह चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ीके बावजूद सत्ता में बना रहेगा, तो जनता के प्रति उसकी जवाबदेही कमजोर हो सकती है।
उन्होंने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और सरकारी कामकाज को लेकर भी सवालउठाए। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर का कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा औरलोगों से बड़ी संख्या में जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की गई है।


UN News