नोवरा ने वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रख्यात नेत्र चिकित्सक डॉ. मोहिता शर्मा को किया सम्मानित

नोएडा। नोएडा विलेज रेजिडेंट्स एसोसिएशन (नोवरा) की ओर से वरिष्ठ समाजसेवी एवं देश की प्रतिष्ठित नेत्र चिकित्सक तथा तिरुपति आई सेंटर की संस्थापक डॉ. मोहिता शर्मा को समाज, चिकित्सा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

नोवरा ने वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रख्यात नेत्र चिकित्सक डॉ. मोहिता शर्मा को किया सम्मानित

नोएडा। नोएडा विलेज रेजिडेंट्स एसोसिएशन (नोवरा) की ओर से वरिष्ठ समाजसेवी एवं देश की प्रतिष्ठित नेत्र चिकित्सक तथा तिरुपति आई सेंटर की संस्थापक डॉ. मोहिता शर्मा को समाज, चिकित्सा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

डॉ. मोहिता शर्मा नेत्र चिकित्सा (Ophthalmology) के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं। तिरुपति आई सेंटर की स्थापना के माध्यम से उन्होंने नोएडा एवं आसपास के क्षेत्रों में लोगों को बेहतर एवं आधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वे नेत्र चिकित्सा से जुड़े विभिन्न प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों में भी महत्वपूर्ण दायित्वों से जुड़ी रही हैं।

डॉ. शर्मा समाज के जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक नेत्र चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने तथा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क अथवा रियायती उपचार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास करती रही हैं। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे महिलाओं को आगे बढ़ने, आत्मनिर्भर बनने और समाज में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करती हैं।

सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को विभिन्न मंचों पर सराहा गया है तथा डॉ. मोहिता शर्मा को पूर्व में भी अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। वे विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से नोएडा में भी सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय रही हैं।

इस अवसर पर नोवरा के अध्यक्ष डॉ. रंजन तोमर ने कहा कि डॉ. मोहिता शर्मा द्वारा नोएडा ही नहीं, बल्कि व्यापक स्तर पर समाज और देश की लगातार सेवा की जा रही है। नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में उनका योगदान, जरूरतमंद एवं ग्रामीण वर्ग तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास तथा महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे उनके कार्य अत्यंत सराहनीय हैं।उन्होंने कहा कि डॉ. मोहिता शर्मा जैसी चिकित्सक एवं समाजसेवी हस्तियां समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। चिकित्सा सेवा को सामाजिक दायित्व के साथ जोड़ते हुए जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना और महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना उनके व्यक्तित्व की विशेष पहचान है।

कार्यक्रम के दौरान नोवरा के उपाध्यक्ष श्री अजय चौहान एवं महासचिव श्री पुनीत राणा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।