नहीं थम रहा प्लास्टर गिरने का सिलसिला

ग्रेनो वेस्ट स्थित रक्षा एडेल सोसाइटी में एक बार फिर प्लास्टर गिरने की घटना सामने आई है। सोसाइटी के एन टॉवर की दसवीं मंजिल की बालकनीसे प्लास्टर का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया।

नहीं थम रहा प्लास्टर गिरने का सिलसिला

ग्रेनो वेस्ट स्थित रक्षा एडेल सोसाइटी में एक बार फिर प्लास्टर गिरने की घटना सामने आई है

ग्रेनो वेस्ट स्थित रक्षा एडेल सोसाइटी में एक बार फिर प्लास्टर गिरने की घटना सामने आई है। सोसाइटी के एन टॉवर की दसवीं मंजिल की बालकनीसे प्लास्टर का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों मेंसुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में पहले भी प्लास्टरगिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। उनका कहना है कि बारिश के मौसम में ऐसी घटनाओं से लोगोंमें डर का माहौल बना हुआ है और वह टॉवरों की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं। कुछ समयपहले सोसाइटी के एक निवासी ने प्लास्टर गिरने की समस्या को उठाया था।

इसके बाद सोसाइटी की एओए ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उस समय यह मामला भीचर्चा में रहा था।