नोएडा के सेक्टर-82 में सीवर ओवरफ्लो पर एक्शन: जीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार, तुरंत समाधान के दिए निर्देश
नोएडा, सेक्टर-82 के पॉकेट-7 में पिछले करीब ढाई साल से बनी सीवर ओवरफ्लो की गंभीर समस्या का जायजा लेने के लिए जीएम आरपी सिंह गुरुवार को अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
नोएडा,सेक्टर-82 के पॉकेट-7 में पिछले करीब ढाई साल से बनी सीवर ओवरफ्लो की गंभीर समस्या का जायजा लेने के लिए जीएम आरपी सिंह गुरुवार कोअधिकारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर सीवर का पानी
बहता हुआ पाया गया। इस अव्यवस्था को देखकर जीएम ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियोंको जमकर फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों को सीवर की इस समस्या का तुरंत समाधानकरने के सख्त निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा भीअधिकारियों के साथ मौके पर मौजूद रहे।राघवेंद्र दुबे ने बताया कि पॉकेट के निवासी पिछले करीब ढाई साल से सीवर ओवरफ्लो कीसमस्या से बेहद परेशान हैं। वे लोग लंबे समय से लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं।
बुधवार को भी उन्होंने फोनरवा ग्रुप पर इस समस्या को काफी सख्त शब्दों में रखा था। ग्रुप पर मामलाउठाए जाने के बाद उसी दिन प्रबंधक और अवर अभियंता स्थिति का जायजा लेने के लिए मौकेपर पहुंचे थे।इसके बाद गुरुवार को जीएम आरपी सिंह ने वरिष्ठ प्रबंधक प्रेम चंद सैन, प्रबंधक विवेक कुमारसिंह और अवर अभियंता अशोक कुमार के साथ खुद मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जीएम ने अधिकारियों को दबी हुई सीवर लाइन को ऊपर उठाने के निर्देशदिए। उन्होंने पॉकेट की सीवर लाइन को सेक्टर-92 स्थित एसपीएस से जोड़ने और वहां सम्पवेलबनाने का आदेश दिया। जीएम ने अधिकारियों से इन सभी कामों को तत्काल प्रभाव से शुरूकराने को कहा।
बाहरी सीवर लाइन चोक होने से बनी है स्थिति
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष के अनुसार, सीवर ओवरफ्लो का मुख्य कारण पॉकेट के बाहर मौजूद सीवर लाइन का चोक होना है। बाहर की लाइन चोक रहने की वजह से सीवर का पानी आगे नहीं निकल पाता और पॉकेट के अंदर ही ओवरफ्लो की स्थिति बन जाती है। उन्होंने बताया कि इसीसमस्या को लेकर करीब दो वर्ष पहले भी जीएम आरपी सिंह ने पॉकेट का दौरा किया था औरउस समय भी समाधान कराने का आश्वासन दिया था।
निरीक्षण के बाद निवासियों को राहत की उम्मीद
लगातार हो रहे सीवर ओवरफ्लो की वजह से पॉकेट में रहने वाले लोगों का जीना मुहाल हो रखाहै। अब जीएम के कड़े निर्देश देने के बाद स्थानीय निवासियों को उम्मीद जगी है कि उन्हें जल्दही इस समस्या से राहत मिलेगी। निरीक्षण के दौरान आरडब्ल्यूए के कई पदाधिकारी औरस्थानीय लोग मौजूद रहे। इनमें आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष रवि राघव, कोषाध्यक्ष सुशील पाल, विकासकुमार, गोरे लाल, रमेश शर्मा, विष्णु शर्मा, संजय शुक्ला और रोहताश कुमार शामिल रहे।


UN News