नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, महिला और युवक से सोने की चेन लूटी

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों ने अलग-अलग घटनाओं में एक महिला और युवक के गले से सोने की चेन लूट ली।

नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, महिला और युवक से सोने की चेन लूटी

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों ने अलग-अलग
घटनाओं में एक महिला और युवक के गले से सोने की चेन लूट ली। दोनों मामलों में संबंधित

थानों की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस की मदद से बदमाशों की तलाश कर रही है।
थाना सेक्टर-20 क्षेत्र में सेक्टर-29 निवासी श्रीमती स्वाति अग्रवाल अग्रवाल जैन ने पुलिस को
दी शिकायत में बताया कि वह गंगा शॉपिंग कांप्लेक्स स्थित एटीएम से पैसे निकालने जा रही
थीं। इसी दौरान पुलिस चौकी के पास मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की
चेन झपट ली। चेन में गोल आकार का हीरे का पेंडेंट भी लगा हुआ था। दोनों बदमाश हेलमेट
पहने हुए थे। घटना के बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब
तक बदमाश फरार हो चुके थे।
थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर
मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली
जा रही है और सर्विलांस की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है।
वहीं, ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में भी बाइक सवार बदमाशों ने बाजार में खरीदारी
करने पहुंचे एक युवक को निशाना बनाया। मूलरूप से जौनपुर निवासी और वर्तमान में रॉयल
कोर्ट सोसाइटी में रहने वाले मनोज कुमार यादव 15 जून की रात गुलशन बलीना मार्केट में
गृहस्थी का सामान खरीदने पहुंचे थे।
इसी दौरान दो बदमाश उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत
पर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र
सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।