नोएडा में 50 हजार लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, सेक्टर-150 और 152 की कनेक्टिविटी सुधारने के लिए बनेगा क्लोवर लीफ
नोएडा, नोएडा के सेक्टर-150 और 152 यानी स्पोर्ट्स सिटी में रहने वाले करीब 50 हजार लोगों के लिए राहत की उम्मीद जगी है।
नोएडा के सेक्टर-150 और 152 यानी स्पोर्ट्स सिटी में रहने वाले करीब 50 हजार लोगों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। नोएडा प्राधिकरण इन सेक्टरों की नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी बेहतर करने की तैयारी में जुट गया है।इसके लिए सेक्टर-148 और 153 के बीच आठ आकार का क्लोवर लीफ बनाने की योजना है।इसके बनने के बाद लोगों को एक्सप्रेसवे पार करने के लिए मौजूदा छोटे अंडरपास पर निर्भरनहीं रहना पड़ेगा। खासकर रोजाना कार्यालय, कारोबार और अन्य कामों के लिए आने-जाने वालेलोगों को इसका सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।
अंडरपास पर दबाव कम होने से जाम से मिलेगी राहत
फिलहाल सेक्टर-150 और 152 की तरफ जाने के लिए वाहन चालकों को नोएडा एक्सप्रेसवे केनीचे बने अंडरपास का इस्तेमाल करना पड़ता है। अंडरपास की क्षमता सीमित होने के कारणसुबह और शाम के व्यस्त समय में यहां वाहनों का दबाव काफी बढ़ जाता है। कई बार इसीवजह से आसपास जाम की स्थिति बन जाती है। क्लोवर लीफ बनने के बाद यातायात कोवैकल्पिक रास्ता मिलेगा और वाहनों का दबाव अलग-अलग मार्गों पर बंट सकेगा। इससे स्पोर्ट्ससिटी के अलावा आसपास के सेक्टरों में रहने वाले लोगों को भी आने-जाने में आसानी होगी।यमुना एक्सप्रेसवे की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए भी यह रास्ता पहले के मुकाबले ज्यादासुविधाजनक होने की उम्मीद है।
पहले तैयार होगा डिजाइन, फिर बनेगी विस्तृत योजना
नोएडा प्राधिकरण ने फिलहाल प्रस्तावित क्लोवर लीफ का डिजाइन तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डिजाइन तैयार होने के बाद तकनीकी जांच के लिए इसे आईआईटी जैसी विशेषज्ञसंस्था से जांच और अनुमोदन कराया जाएगा। इसके बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कीजाएगी।
रिपोर्ट तैयार होने के बाद निर्माण के लिए निविदा जारी की जाएगी और चयनित एजेंसीको काम सौंपा जाएगा। प्राधिकरण की योजना के मुताबिक निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बादकरीब छह महीने में निर्माण पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना पूरी होने के बादसेक्टर-150 और 152 की एक्सप्रेसवे से आवाजाही काफी आसान होने की उम्मीद है।


UN News